Mahashivratri 2025 vrat paran muhurat When and how to open Maha Shivratri fast Mahashivratri vrat: कब और कैसे किया जाता है महाशिवरात्रि व्रत का पारण? जानें विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mahashivratri vrat: कब और कैसे किया जाता है महाशिवरात्रि व्रत का पारण? जानें विधि

  • Mahashivratri 2025 Vrat Paran Rules: महाशिवरात्रि व्रत भगवान शिव को समर्पित है। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं तो, जानें कब और कैसे किया जाता है व्रत का पारण-

Wed, 19 Feb 2025 12:32 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Mahashivratri vrat: कब और कैसे किया जाता है महाशिवरात्रि व्रत का पारण? जानें विधि

Shivratri Vrat kab aur kaise kholna chaiye: शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व का बेसब्री से इंतजार है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन करने व व्रत रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आने की मान्यता है। शादी-विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना शुभ होता है। जानें महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे करना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 2025: महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 48 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा। चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर काले तिल और चावल चढ़ाने से क्या फल प्राप्त होता है?

महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब करना चाहिए- महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन स्नान आदि करने के बाद सूर्योदय के बाद करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय व चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य का समय महाशिवरात्रि व्रत पारण के लिए अति उत्तम माना गया है। अमावस्या तिथि पर व्रत पारण करने से बचना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत पारण विधि- महाशिवरात्रि व्रत का पारण करने के लिए सबसे पहले स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करें और आरती उतारें। अब महादेव को भोग लगाएं और प्रसाद ग्रहण करके व्रत पारण करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!