mahashivratri 2025 surya shani budh kumbh rashi mein horoscope rashifal महाशिवरात्रि पर 3 ग्रह एक साथ, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

महाशिवरात्रि पर 3 ग्रह एक साथ, इन राशियों को होगा लाभ

  • फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। बुधवार का दिन होने के चलते महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद महा संयोग बन रहा है।

Mon, 24 Feb 2025 06:17 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
महाशिवरात्रि पर 3 ग्रह एक साथ, इन राशियों को होगा लाभ

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। बुधवार का दिन होने के चलते महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद महा संयोग बन रहा है। इसमें सूर्य, बुध और शनि एक ही राशि में रहेंगे। इस दिन ये तीनों ग्रह कुंभ राशि में ही रहेंगे। तीन ग्रहों का एक ही राशि में रहना कुछ राशि वालों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं, इस योग से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष राशि-

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

भाई-बहन से मदद मिल सकती है।

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

भाग्य का साथ मिलेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मान- सम्मान मिलेगा।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।

किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि-

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशि-

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।

धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।

व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

धनु राशि-

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

खर्च पर कंट्रोल रखें।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 26 फरवरी को, यहां जानें पूजा के सभी शुभ मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!