घर में जलाएं इन 5 तरह का दीपक, बढ़ेगी सुख-समृद्धि और संपत्ति
दीपक जलाने से ना केवल वातावरण रोशन होता है, बल्कि यह सकारात्मकता लाती है। ऐसे में हम अलग-अलग तेल के दीपक जलाते हैं, जिसका असर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। आज हम जानेंगे कि किस तेल का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और संपत्ति बढ़ेगी।

हिंदू धर्म में घर में सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कोई पूजा घर में दीपक जलाता है, तो कोई प्रवेश द्वार पर और कोई तुलसी के पास। दीपक जलाना हमारे घरों में खुशियों का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से ना केवल वातावरण रोशन होता है, बल्कि यह सकारात्मकता लाती है। ऐसे में हम अलग-अलग तेल के दीपक जलाते हैं, जिसका असर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। आज हम जानेंगे कि किस तेल का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और संपत्ति बढ़ेगी।
घी का दीपक
गाय के घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रोजाना पूजा घर में शुद्ध घी का दीपक जलाने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। अखंड ज्योत जलाने के लिए भी शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाकर रखने से घर में शांति स्थापित होता है। शुक्रवार की शाम को ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाकर रखने से आपके घर में में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
सरसों के तेल का दीपक
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं। वहीं, इस तेल का दीपक भैरव जी के सामने जलाएं, तो शत्रुओं की बुरी नजर बचा जा सकता है। इसके साथ रोजाना शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद भी आपको मिलता है।
तिल के तेल का दीपक
तिल का दीपक भी जलाने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। शनि ग्रह की दशा से मुक्ति पाने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा हर मंगलवार और शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तिल का दीपक काले तिल डालकर जलाने से शनिदेव आपको कष्ट नहीं देते हैं।
महुए के तेल का दीपक
घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पति और पत्नी के बीच प्यार और सम्मान दोनों बढ़ता है। साथ ही आपस में संबंध भी बहुत ही मधुर रहते हैं।
चमेली के तेल का दीपक
हनुमानजी की पूजा करने के लिए और उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इसके लिए तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए। मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन