Libra Horoscope Today 17 december 2025 aaj ka Tula Rashi Ka Rashifal in hindi तुला राशिफल 17 दिसंबर 2025:तुला राशि वालों का कमिटमेंट ऑफिस में काम करेगा, पाएंगे सक्सेस, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला राशिफल 17 दिसंबर 2025:तुला राशि वालों का कमिटमेंट ऑफिस में काम करेगा, पाएंगे सक्सेस

 Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।:तुला राशि वालों का कमिटमेंट ऑफिस में काम करेगा, पाएंगे सक्सेस

Wed, 17 Dec 2025 07:19 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जे. एन. पांडेय
share
तुला राशिफल 17 दिसंबर 2025:तुला राशि वालों का कमिटमेंट ऑफिस में काम करेगा, पाएंगे सक्सेस

Libra Horoscope Today 17 December 2025 : आज तुला राशि वालों को सारा तनाव झेलना है, लेकिन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ, आपको अपनी फीलिंग्स को अपने लव अफेयर में जाहिर करना है। प्रोफेशनल सक्सेस आज आपको मिल सकती है। लेकिन आपकी हेल्थ और वेल्थ दोनों में आज इश्यूज सामने आ सकते हैं, जिनको खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको इस समय कूल रहना है। अगर आपकी पर्सनल लाइफ में तनाव भी है, तो भी आप शांत रहें।आपका कमिटमेंट आज ऑफिस में काम करेगा। इस समय आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करना है। आपको अपनी हेल्थ को लेकर भी ध्यान देना है।

तुला लव राशिफल

आज आपको अपने लवर को शुख रखना है, आपको अपनी पसंद, नापसंद के लेकर समझौता करने के लिए भी हमेशा तैयार रहना है। आपका लवर इस समय जिद्दी हो सकता है। इससे आपका लव अफेयर बच सकता है। आज का दिन शादी करने के लिए भी अच्छा है। वहीं आज कुछ महिलाएं कंसीव भी कर सकती हैं। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए रोमांस अच्छा रहेगा। जो लोग अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल तक ले जाना चाहते हैं, तो आप शादी के बारे में सोच सकते हैं?

तुला करियर राशिफल

आज तुला राशि वालों को प्रॉडक्टिविटी पर फोकस करना है। इसके अलावा कुछ असाइनमेंट के कारण आपको ऑफिस में अधिक देर बैठना होगा। ऑफिस में हेल्थकेयर, आईटी, हॉस्पिटेलिटी, बैंकिंग, एविएशन, एचआर, कॉपी राइटिंग, आटो मोबाइल, प्रोफेशनल्स के लिए विदेश में नौकरी के मौके मिलने के चांस हैं। आज कुछ नौकरी देखने वाले, जो काफी समय से नौकरी देख हैं, उन लोगों को सफलता हाथ लगेगी। कुछ स्टूडेंट्स को आज मौके मिलेंगे, जिससे वो अपनी स्टडीज में तरक्की पा सकें और एकेडमिक करियर में आगे बढ़ सकें।आज कुछ बिजनेसमैन नए प्रोजेक्ट को लॉन्च भी कर सकते हैं, इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

तुला मनी राशिफल

आज तुल राशि वालों को छोटी आर्थिक इश्यूज का सामना करना पड़ सकता है। दिन के पहले भीग में आपको आर्थिक मामलों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपने जो पिछले निवेश किएहुए हैं, उनसे आपको उतना रिटर्न नहीं मिलेगा, जितना मिलना चाहिए। आर्थिक तौर परआपके पास उतना पैसा नहीं होगा, यही वजह है कि आप बड़े निवेश नहीं कर पाएंगे। आज आप इलेक्ट्रानिक चीजें खरीद सकते हैं। आज सही दिन नहीं है, जब आप पैसों को दान कर सकते हैं। कुछ व्यापारी आज अपना बकाया का भुगतान कर देंगे। आज आपको टैक्स से जुड़े इश्यूज का सामना भी करना पड़ सकता है।

तुला हेल्थ राशिफल

आज आपका हेल्थ एक महत्वपूर्ण कारक है जिस पर आपको खास तौर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आपको अगर हृदय या लंग की बीमारियों की हिस्ट्री है, तो आपको मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होगी। आपको सांस लेने में भी मामूली समस्या हो सकती है। हड्डियों से संबंधित बीमारियों के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित है। मुंह से संबंधित हेल्थ समस्याओं के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं वाले बुजुर्गों नागरिकों के लिए दिन का दूसरा भाग महत्वपूर्ण है। आप चाहें तो आज ही शराब और तंबाकू दोनों का सेवन बंद कर सकते हैं।

डॉ जे. एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!