Leo Horoscope today 31 march 2026 aaj ka Singh Rashifal daily future prediction सिंह राशिफल 31 मार्च 2026: सिंह राशि वालों के काम पर आज ऑफिस में उंगली उठेगी, सीनियर्स कर सकते हैं आलोचना, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह राशिफल 31 मार्च 2026: सिंह राशि वालों के काम पर आज ऑफिस में उंगली उठेगी, सीनियर्स कर सकते हैं आलोचना

Leo Horoscope today Singh Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। सिंह राशि वालों के काम पर आज ऑफिस में उंगली उठेगी, सीनियर्स कर सकते हैं आलोचना, पढ़ें विस्तृत

Tue, 31 March 2026 07:18 AMDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंह राशिफल 31 मार्च 2026: सिंह राशि वालों के काम पर आज ऑफिस में उंगली उठेगी, सीनियर्स कर सकते हैं आलोचना

Leo Horoscope Today 31 March 2026 : आज सिंह राशि वाले खुश रहेंगे। आपको इमोशंस को शेयर करना चाहिए, इससे आप दोनों में रिश्ता मजबूत होगा। आपको ऑफिशियल तनाव से बाहर आना है और कमिटमेंट और अनुशासन पर खास ध्यान देना है। आपको अपने धन को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना है। लवलाइफ में एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। आज प्रोफेशन लाइफ में कोई बड़ा मामला आपको परेशान नहीं करेगा। आपको स्मार्ट फाइनेंशियल निवेश को आज देखनाचाहिए। आप आज हेल्दी रहेंगे।

Leo Love Horoscope Today, सिंह लव राशिफल

आज चीजों को सोचें नहीं, कल्पना ना करें, इसकी बजाय लवलाइफ में खुशनुमा पलों को जिएं। कुठ लवर्स के लिए आज चीजें अवास्तविक भी हो सकती हैं, लेकिन इन चीजों को आपको अच्छे से हैंडल करना है, कोशिशकरें कि इन मामलों में डिप्लोमेटिक रहें। अगर आप पार्टनर की किसी भी बात से सहमत नहीं है, तो आपको अधिक केयरफुल रहने की जरूरत है। आज रोमांस के मामले में आपका पार्टनर बहुत एक्सप्रेसिव हो सकता है, इससे आपकी बॉन्डिंग और भी मजबूत होगी। आज कुछ महिलाएं अपने पुराने लव रिलेशनशिप में वापस जा सकती हैं, जो सिंगल हैं. उनके लिए अच्छा है, लेकिन जो शादीशुदा है, उनको इससे बचना चाहिए, इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी पर असर हो सकता है।

Leo Career Horoscope Today, सिंह करियर राशिफल

आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतें हो सकती हैं, आपका कोई सीनियर या कोवर्कर आपके किसी काम में उंगली उठा सकता है। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी और अनुशासन दोनों पर सवाल होंगे। इससे आपके करियर के फैसलों पर असर होगा। आपको सीनियर्स की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। हेल्थकेयर, आईटी, बैंकिंग, मेकेनिकल, आर्किटेक्चर और एविशन के लोगों के लिए विदेश में नौकरी के मौके मिलेंगे। कुछ बिजनेसमैन के सामने नए प्लान होंगे, जिन्हें वो अच्छे से आज लॉन्च कर देंगी। जो स्टूडेंट्स विदेश के यूनिवर्सिटी में एडमिशन की सोच रहे हैं, उनके लिए अच्छा है।

Leo Money Horoscope Today, सिंह मनी राशिफल

आज आपके पास पैसा आएगा। आप इससे नई प्रोपर्टी भी खरीद सकते हैं। आज कुछ महिलाएं भी आर्थिक मामलों को सोल्व कर लेंगी। अपने दोस्तों या भाई-बहनों के साथ पैसों को लेकर विवाद है. तो उसे सोल्व करें। अगर ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं, तो दोपहर का समय अच्छा है, आप फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक चीजें भी खरीद सकते हैंष आपको एजुकेशन काम के लिए भी पैसा आज खर्च करना पड़ सकता है। बिजनेसमैन को प्रमोटर्स केजरिए आज पैसा मिलेगा लेकिन बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 31 मार्च : कन्या राशि के लिए समृद्धि फेवर में, पैसों की टेंशन नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में अप्रैल में बड़ा गोचर, सूर्य, शुक्र और बुध आएंगे, किसे लाभ?

Leo Health Horoscope Today, सिंह हेल्थ राशिफल

आज सिंह राशि वाले अच्छे रहेंगे। आज सिरदर्द या पैरों में दर्द की समस्या हो सकता है, लेकिन यह बड़ा दर्द नहीं होगा, छोटा सा इश्यू होगा, जो जल्द सही हो जाएगा।कुछ लोगों में आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, वहीं बच्चों में आज चश्मा लग सकता है। आपको डाइट को लेकर सावधान रहना है, किसी भी हालत में अपनी डाइट से समझौता ना करें। आपको खाने से फैट और ऑयल निकालकर बाहर फैंकना है। बुजुर्गों को भी पहाड़ों पर चढ़ते समय सावधान रहना होगा। अगर हिल स्टेशन पर जा रहे हैं, तो अपने साथ किट लेकर जाएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 31 मार्च 2026: तुला राशि वालों के पास पैसा आएगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!