Kedarnath dham closing date and time 23 october 2025 kedarnath dham ke kapat kab band hote hai कल भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा

Kedarnath dham kab aur kitne baje band hoga: इस बार केदारनाथ मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया (2 मई 2025) को भक्तों के लिए खोले गए थे। मंदिर के कपाट खुलने की तारीख महाशिवरात्रि के दिन घोषित की गई थी। जानें अब भाई दूज पर केदारनाथ मंदिर के कपाट कितने बजे बंद होंगे।

Wed, 22 Oct 2025 07:26 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, संवाददाता
share
कल भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा

Kedarnath dham closing date 2025: केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 8:30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले भगवान शिव की समाधि पूजा की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार मध्य रात्रि से सुबह 4 बजे तक आम भक्त दर्शन करेंगे। इसके बाद पुन: 5 बजे से 6 बजे तक भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जिसमें बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, अनाज, फल, फूल, रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा आदि से ढक दिया जाएगा। ठीक 6 बजे गर्भ गृह का द्वार बंद किया जाएगा। जबकि सुबह साढ़े 8 बजे परम्परानुसार पूर्वी द्वार (मुख्य द्वार) बंद कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई दूज कब है? जानें तिलक करने का उत्तम मुहूर्त व विधि

भगवान शिव की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष रिकार्ड यात्री केदारनाथ आए हैं।

यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा-

बाबा केदार की चल विग्रह डोली 23 अक्तूबर को केदारनाथ से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी। जबकि 24 अक्तूबर को दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्तूबर को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां भगवान की छह महीने तक शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!