kark rashi mein guru gochar jupiter transit in cancer horoscope rashifal effects 12 साल बाद कर्क राशि में आएंगे गुरु, इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

12 साल बाद कर्क राशि में आएंगे गुरु, इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

2 जून को होने वाला गुरु गोचर इस साल का बड़ा ज्योतिषीय बदलाव माना जा रहा है। मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को इस दौरान करियर, धन और तरक्की के मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े फैसले से पहले अपनी कुंडली की स्थिति जरूर देख लेनी चाहिए।

Fri, 29 May 2026 08:47 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
12 साल बाद कर्क राशि में आएंगे गुरु, इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु धन, भाग्य, शिक्षा, विवाह और संतान से जुड़ा ग्रह है। 2 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि करीब 12 साल बाद गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आ रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियों के लिए समय ज्यादा अच्छा रह सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शुभ रहने वाला है। मेष राशि के लोगों को पैसों के मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर की सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से अटके कुछ काम पूरे होने की उम्मीद है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास माना जा रहा है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें भी फायदा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में आना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, धन लाभ के योग, काम की होगी तारीफ

तुला राशि

गुरु का कर्क राशि में प्रवेश तुला राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। तुला राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। काफी समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए राहत भरा दिन, लव लाइफ रहेगी बढ़िया

वृश्चिक राशि

कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से वृश्चिक राशि वालों का जीवन सुखमय हो जाएगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आय बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल भी अच्छा रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह उठते ही करें ये 5 काम, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

मीन राशि

गुरु का गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। मीन राशि वालों के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धन से जुड़ी कुछ पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!