Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope 8 June 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 8 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 8 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 8 जून, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 7 June 2025 03:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 8 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 8 जून 2025: 8 जून के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की उपासना करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 8 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 8 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, मेष राशि से लेकर मीन राशि का 8 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा व लाभकारी रहने वाला है। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत को नोटिस किया जाएगा। आपके लिए दिन कुछ वित्तीय पुरस्कार लेकर आएगी। घर के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए उसके आसपास छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। पारिवारिक शांति के आपके प्रयासों में मुश्किलें आ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Saturn Transit: शनि की मार्गी चाल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

वृषभ: आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अपना पैसा किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझ लें। आज गुस्से से बचें और आवेग में आकर कोई फैसला न लें। लंबित कामों के बावजूद रोमांस और मेलजोल आपके दिमाग पर छाया रहेगा। आज जीवनसाथी को और करीब से जानने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे।

मिथुन: अपना बैलेंस बनाए रखें क्योंकि आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी आज परिवार में कलह का कारण बन सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को समय न देना और बेकार की बातों में अपना समय गुजारना आज आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

कर्क: आज आप एक्टिव रहने वाले हैं। आपकी एनर्जी में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। आपका संचित धन ही आपको आर्थिक संकट से निपटने में मदद करेगा। इसलिए आज से ही बचत करना शुरू कर दें और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। प्रेमी की राय को महत्व दें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 तक इन राशियों पर राहु की कृपा दृष्टि, क्या आपको होगा फायदा?
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ

सिंह: आज आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। किसी करीबी व्यक्ति से कीमती सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर की प्लानिंग बन सकती है। हालांकि आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। काफी लंबे समय के बाद आप अपनी नींद का कोटा पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं।

कन्या: आज आपको आराम से बैठने की जरूरत नहीं है, उन कार्यों को करें जिन्हें आपने लंबे समय से टाल रखा था। परिवार के सदस्य कुछ तनाव का कारण बनेंगे, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने में सफल रहेंगे और कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।

तुला: आज आप आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर सकते हैं। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें और बेवजह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच निश्चित तौर पर विश्वास की कमी रहेगी। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। आज किसी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। अपनों का सहयोग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।

वृश्चिक: ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन दिन है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। आपको आर्थिक लाभ होगा। जब नया निवेश करने की बात हो तो स्वतंत्र रहें और अपने फैसला खुद लें। आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में बिताने के बारे में सोच सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन का सबसे आरामदायक दिन होने वाला है।

धनु: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। वाहन धीरे चलाएं। अपने रोमांटिक विचारों जाहिर करें, ताकि आपके पार्टनर को पता चले कि आप कितनी केयर करते हैं। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएं। आज एकांत में खुद के साथ समय बिताना आपको मानसिक राहत प्रदान कर सकता है।

मकर: आज आपको खान पान में सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन बेकार के तनाव से बचें। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के सदस्य आपका ख्याल रखेंगे। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। लेकिन अतीत की किसी बात को लेकर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ गंभीर बहस हो सकती है।

कुंभ: आज आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिए दिन वाकई बहुत बढ़िया है। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। सितारे आपके पक्ष में रहने वाले हैं।

मीन: आज आप सकारात्मक रहेंगे औ एनर्जी से भरे रहेंगे। आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि आपके खर्चों को कंट्रोल कर सकती है। करियर में नई ऊंचाईयां मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। अपनों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!