Kal ka rashifal horoscope tomorrow 27 February aries to Pisces bhavishyafal राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

  • Horoscope Rashifal 27 February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Wed, 26 Feb 2025 03:04 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope Rashifal 27 February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 फरवरी को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 27 फरवरी (गुरुवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 27 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी में कंट्रोल रखें बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विदेश में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार होगा। पर्सनल मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की के मार्ग खुलेंगे। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्य के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार संभव है। धन लाभ के संकेत हैं।

धनु राशि- धनु राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परंतु सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक मामलों के कारण मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का आज मन संयत रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shiv Ji Ki Aarti : शिव जी की आरती, ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा…
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!