Kab hai Saphala Ekadashi 2025 in December Saphala Ekadashi date and time pooja muhurat vidhi upay Saphala Ekadashi: दिसंबर में कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट, मुहूर्त, पूजा की विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Saphala Ekadashi: दिसंबर में कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट, मुहूर्त, पूजा की विधि

Kab hai Saphala Ekadashi 2025 in December: सफला एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ भगवान श्री विष्णु की पूजा कर उपवास किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी व्रत रखने से पापों का नाश होता है।

Tue, 9 Dec 2025 12:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Saphala Ekadashi: दिसंबर में कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट, मुहूर्त, पूजा की विधि

Kab hai Saphala Ekadashi 2025: धार्मिक मान्यताओं में सफला एकादशी को विशेष महत्व दिया गया है। हर साल में एक बार सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत दिसंबर के महीने में रखा जाएगा। सफला एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर उपवास किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी व्रत रखने से पापों का नाश होता है। इसलिए आइए जानते हैं सफला एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, सही डेट, पूजा की विधि और खास उपाय-

दिसंबर में कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर के दिन 06:49 पी एम से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जो 15 दिसंबर के दिन 09:19 पी एम तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

16 दिसंबर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:07 ए एम से 09:11 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 11:57 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु, बुध का शनि की राशि कुंभ में होगा गोचर, इन 3 राशियों की होगी चांदी की चांदी
ये भी पढ़ें:कल से 20 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, शनि के नक्षत्र में बुध गोचर

पूजा विधि

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- गणेश जी को प्रणाम करें

3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें और सफला एकादशी कथा का पाठ करें

6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें

8- तुलसी दल सहित भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

उपाय- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफला एकादशी का व्रत रखें। गुड और चने की दाल का भोग लगाएं और हल्दी की गांठ चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!