Jupiter transit 2025 guru gochar and nakshtra parivartan 2025 3 times Rashifal horoscope Horoscope 2025: तीन बार राशि परिवर्तन, तीन बार नक्षत्र परिवर्तन, साल 2025 में गुरु की चाल का राशियों पर प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Horoscope 2025: तीन बार राशि परिवर्तन, तीन बार नक्षत्र परिवर्तन, साल 2025 में गुरु की चाल का राशियों पर प्रभाव

तीन बार राशि, एक बार वक्री और तीन बार नक्षत्र परिवर्तन, साल 2025 में गुरु की चाल का राशियों पर क्या होगा असर यहां जानें

Tue, 19 Nov 2024 06:45 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Horoscope 2025: तीन बार राशि परिवर्तन, तीन बार नक्षत्र परिवर्तन, साल 2025 में गुरु की चाल का राशियों पर प्रभाव

पहले बात करते हैं गुरु के राशि परिवर्तन की। गुरु सबसे पहले मई2025 में मिथुन राशि में जाएंगे, इसमें 19 अक्टूबर तक रहेंगे और फिर इसके बाद कर्क राशि में जाएंगे, यहां 11 नवंबर तक रहेंगे और इसे छोड़कर गुरुफिर 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में जाएंगे, लेकिन इस बार गुरु वक्री हो जाएगे। इस तरह 2024 में वृषभ, वृषभ से मिथुन, कर्क और फिर मिथुन में वक्री। गुरु तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे।

साल 2025 में गुरु कितनी बार करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
आपको बता दें कि गुरु साल 2025 में तीन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र में गुरु अप्रैल 10, 2025 को प्रवेश करेंगे। यह मंगल का नक्षत्र है। इसके बाद जून 14, 2025 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करें। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र में अगस्त 13, 2025 को प्रवेश करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र का आधा भाग वृष राशि में आता है और आधा भाग मिथुन राशि में आता है। इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र में गुरु जाएंगे, जिसका स्वामी राहु हैं। इसके बाद गुरु अपने नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।

नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर प्रभाव

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होगा। मंगल के नक्षत्र में जाने से इस राशि का तेज बढ़ेगा।, समाज में पहचाने जाएंगे। गुरु आपके रिश्तों को सकारात्मक करेंगे। विवाह आदि भी तय हो जाएंगे। धन और संतान के मामले में आपकी चिंताएं दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि में गुरु 2025 में जाएंगे, इससे इस राशि को कई चीजों से होकर गुजरना होगा। आपके लिए परिवर्तनकारी समय है। अच्छा परिवर्तन होगा, जो आपकी लाइप में खुशियां लाएगा?

कुंभ राशि के लिए गुरु गोचर लाभकारी रहेगा। आपके बिगड़े काम बनेंगे, आप निवेश करने का सोच रहें तो आप पर गुरु बृहस्पति की कृपा से आपको धन संपत्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!