इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा जून का महीना, मेहनत का मिलेगा पूरा फल
नया महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग अपने काम, पैसों और करियर को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। किसी को नौकरी में तरक्की का इंतजार है तो कोई चाहता है कि रुका हुआ काम आखिरकार पूरा हो जाए।

नया महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग अपने काम, पैसों और करियर को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। किसी को नौकरी में तरक्की का इंतजार है तो कोई चाहता है कि रुका हुआ काम आखिरकार पूरा हो जाए। अंक ज्योतिष की मानें तो जून का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है।
जून का महीना मूलांक 4, 6 और 9 के लिए शुभ रह सकता है। इन लोगों को जून में ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनका असर उनके करियर और आर्थिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है।
मूलांक 4: जिस काम का इंतजार था, वह पूरा हो सकता है
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों के लिए जून राहत भरा रह सकता है। पिछले कुछ समय से जो काम अटका हुआ था, उसमें अब हलचल दिख सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर कोई ऐसा मौका हाथ लग सकता है जिसका इंतजार लंबे समय से था।
कारोबार करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। मेहनत का नतीजा मिलने से मन हल्का रहेगा और आगे बढ़ने का भरोसा भी बढ़ेगा।
मूलांक 6: पैसों और रिश्तों दोनों में मिल सकती है खुशी
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए जून अच्छा माना जा रहा है। घर-परिवार का माहौल बेहतर रह सकता है। जो लोग रिश्तों को लेकर परेशान थे, उन्हें राहत मिल सकती है।
पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से मजबूत नजर आ रही है। कुछ लोग इस दौरान कोई बड़ी खरीदारी करने का मन बना सकते हैं। लंबे समय से टल रही कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।
मूलांक 9: मेहनत रंग ला सकती है
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों के लिए जून दौड़-भाग वाला जरूर रहेगा, लेकिन फायदा भी दे सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का फायदा मिल सकता है। वहीं कारोबार करने वालों को कोई अच्छा सौदा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
बाकी मूलांक वालों के लिए क्या संकेत हैं?
मूलांक 1 वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। मूलांक 3 के छात्रों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। मूलांक 5 वालों के लिए नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे संकेत हैं।
वहीं मूलांक 2 और 8 वालों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। किसी भी फैसले से पहले दो बार सोच लेना बेहतर रहेगा। मूलांक 7 वालों के लिए समय सामान्य लेकिन संतुलित रह सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन