If you like something but its not in your destiny how will you get it know Premanand Maharaj said कोई चीज पसंद हो, पर भाग्य में नहीं, तो कैसे मिलेगी? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कोई चीज पसंद हो, पर भाग्य में नहीं, तो कैसे मिलेगी? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया

एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि महाराज जी कोई चीज पसंद हो, लेकिन भाग्य में नहीं है। तो वो कैसे मिलेगी, क्या भाग्य का परिवर्तन कर सकता हूं? चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज का जवाब। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि बिल्कुल भाग्य को बदला जा सकता है। वो चीज मिल जाएगी।

Sun, 11 Jan 2026 04:37 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
कोई चीज पसंद हो, पर भाग्य में नहीं, तो कैसे मिलेगी? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया

वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दर्शन के अलावा लोग उनसे सवाल पूछते हैं। ऐसे में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि महाराज जी कोई चीज पसंद हो, लेकिन भाग्य में नहीं है। तो वो कैसे मिलेगी, क्या भाग्य का परिवर्तन कर सकता हूं? चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज का जवाब। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि बिल्कुल भाग्य को बदला जा सकता है। वो चीज मिल जाएगी।

एकादशी व्रत रखें
वो कहते हैं कि इसके लिए भगवान का भजन करें और तप करें। महाराज जी कहते हैं कि ना ज्यादा सही, तो 2 ही व्रत रखना शुरू कर दो। महीने की 2 एकादशी पर व्रत रखने से भाग्य को बदला जा सकता है। वो कहते हैं कि तप करो। तप से क्या नहीं बदला जा सकता है। इससे जो चाहे वो सब प्राप्त कर सकते हैं। महाराज जी कहते हैं कि भजन नहीं करेंगे, तप नहीं करेंगे, तो हमारे प्रारब्ध में जो है, वही मिलेगा इसके आगे कुछ नहीं मिलेगा।

नए भाग्य का निर्माण करें
वो कहते हैं कि हम नए प्रारब्ध की रचना करें। हम मनुष्य शरीर में आए हुए हैं, तो हम पशुओं की तरह केवल प्रारब्ध भोगने नहीं आए हैं। हम अपने नए भाग्य का निर्माण करने आए हैं। इसका निर्माण भजन और तपस्या से होता है। महाराज जी कहते हैं कि अभी आप व्रत और उपवास करते हुए नाम जप करें और जो चाहे वो कर सकते हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मा का पद प्राप्त कर सकते हैं।

ना करें ये काम
उन्होंने कहा कि तप और भजन से भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए। आप जो सांसारिक सुख चाहते हैं, वो तो भजन के ब्याज के रूप में मिल जाएगी। हमारी बात मान लो, इसके लिए खूब भजन करो। सब प्राप्त हो जाएगा। लेकिन हां, शराब मत पियो, मांस मत खाओ, पराई माता-बहनों के प्रति गंदी दृष्टि ना करो। वो कहते हैं कि जिस दिन नाम जप से तुम्हारे पापों का नष्ट हुआ, उस दिन से आनंद के दिन शुरू हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति धोखा दे तो पत्नी को क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज से जानें
ये भी पढ़ें:भगवान हमें गलत कर्म करने से क्यों नहीं रोकते हैं? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:जीते-जी कौन सा काम हमें कर लेना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!