Horoscope Venus Transit in Aries Rashifal Shukra Gochar beneficial for 3 zodiacs Venus Transit: शुक्र मंगल की राशि में कब? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: शुक्र मंगल की राशि में कब? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

  • Horoscope Venus Transit 2025 : मई महीने के आखिर में शुक्र अपनी राशि बदलेंगे तब तक शुक्र गुरु की राशि में ही विराजेंगे। मेष राशि में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Tue, 15 April 2025 06:36 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit: शुक्र मंगल की राशि में कब? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Horoscope Venus Transit in Aries, शुक्र मंगल की राशि में कब: शुक्र ग्रह इस समय मीन की राशि में विराजमान हैं। मई के आखिर में शुक्र अपनी राशि बदलेंगे तब तक शुक्र गुरु की राशि में ही विराजेंगे। 31 मई के दिन शुक्र मंगल की राशि में गोचर करेंगे। प्रेम और समृद्धि के कारक शुक्र मंगल की राशि में जून माह के आखिर तक रहेंगे। शुक्र का मेष गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी व कुछ के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु गोचर कुंभ राशि में, 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 16 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मिथुन राशि: मेष राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

तुला राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। शुक्र ग्रह की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर करना बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!