Horoscope Tomorrow 24 December 2024 kal ka Rashifal bhavishyafal lucky and unlucky zodiac signs today Rashifal: 24 दिसंबर को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 24 दिसंबर को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

  • Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 24 दिसंबर, के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Mon, 23 Dec 2024 03:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 24 दिसंबर को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow, राशिफल 24 दिसंबर 2024 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 दिसंबर के दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से रोग-कष्ट आदि दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 24 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 24 दिसंबर को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Virgo Health Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य

मेष राशि- आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्च पर पकड़ रखने की भी जरूरत है। काम के सिलसिले में ट्रेवल करना पड़ सकता है। सेहत भी अच्छी स्थिति में है, लेकिन थोड़ी देखभाल जरूरी है।

वृषभ राशि- आज खुशखबरी मिल सकती है। चाहे मामला करियर का हो, प्रेम का हो, परिवार का हो, या धन का हो, आज आप कोई अच्छी खबर पाकर खुश हो सकते हैं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें।

मिथुन राशि- आज का दिन रोमांटिक साबित हो सकता है। शादी-शुदा कपल्स आज एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कुछ सिंगल जातकों की अपनी क्रश से मुलाकात होना संभव है। खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है।

कर्क राशि- आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपने टास्क को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कुछ समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। बाहर के खाने से परहेज करें।

सिंह राशि- आज का आपका दिन शुभ माना जा रहा है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। चाहे आप रिलेशनशिप में हो या फिर सिंगल हो, आप काफी इमोशनल महसूस कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि- आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बीमारियों से बचने के लिए जंक फूड का सेवन कम करें। मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें। गुस्से को कंट्रोल करें। काम के सिलसिले में आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि- आज बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। विदेश या शहर से बाहर का कोई व्यक्ति शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यात्रा की समस्या से परेशान लोग अब छुट्टियों की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि- आज अपने करियर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस की पॉलिटिक्स के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। हाइड्रेटेड रहें।

मकर राशि- आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आपकी आर्थिक सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। कुछ लोगों को स्वास्थ्य जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Leo Love Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ राशि- आज का दिन आनंददायक बीतने वाला है, क्योंकि आप आज का दिन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिता सकते हैं। कुछ लोगों को संपत्ति या धन विरासत में मिल सकता है।

मीन राशि- आज घरेलू हेल्थ टिप्स कुछ लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सिक्योर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में पैसा लगाना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित हो सकता है। साथी के साथ गलतफहमी सुलझाने के लिए बात करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!