Horoscope Sun Transit in Scorpio: Surya Gochar Rashi Parivartan Vrischik Rashi Mein Rashifal सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 1 माह तक का समय इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 1 माह तक का समय इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ

सूर्य ने 16 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, साहस, सरकारी लाभ, मान-सम्मान और पहचान का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। एक माह तक अब सूर्य वृश्चिक राशि में ही रहेंगे।

Sun, 16 Nov 2025 10:07 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 1 माह तक का समय इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ

सूर्य ने 16 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, साहस, सरकारी लाभ, मान-सम्मान और पहचान का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। एक माह तक अब सूर्य वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में रहने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को 1 माह तक किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए यह पूरा माह बहुत सकारात्मक रहने वाला है। काम में आपकी पकड़ बढ़ेगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है।

सिंह राशि: सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खासतौर पर शुभ है। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वरिष्ठ आपके काम को गंभीरता से लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 से 23 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि: सूर्य वृश्चिक राशि में ही आ गए हैं, इसलिए यह समय नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और खुशी लेकर आएगा। पुराने तनाव खत्म होंगे। नए कार्य, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे। बिजनेस में विस्तार के योग हैं। सेहत बेहतर रहेगी और मानसिक स्पष्टता भी बढ़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए यह गोचर धन और मेहनत के अच्छे परिणाम देने वाला है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी कानूनी मामले में राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा बदलाव मिल सकता है। घर में कोई शुभ आयोजन या खुशखबरी मिल सकती है। निवेश के लिए भी समय सही है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के जीवन में यह गोचर मानसिक सुकून और प्रगति लेकर आएगा। नए संपर्क बनेंगे, जो आने वाले समय में मददगार सिद्ध होंगे। काम में नए अवसर और सफलता के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!