Horoscope Rashifal Rashi Parivartan Surya Guru Gochar sun jupiter transit effects दिवाली से पहले ये 2 ग्रह चाल बदलकर इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली से पहले ये 2 ग्रह चाल बदलकर इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। इस साल दिवाली से पहले 2 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

Sat, 4 Oct 2025 10:59 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिवाली से पहले ये 2 ग्रह चाल बदलकर इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। इस साल दिवाली से पहले 2 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। दिवाली से पहले सूर्य तुला राशि में और गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, दिवाली से पहले 2 ग्रह अपनी चाल बदलकर किन राशियों को होगा लाभ-

वृष राशि- आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार से विशेषकर माता के सहयोग से आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। किसी मित्र की मदद से नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा होगा, हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी में पदोन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं और संतान सुख की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा या शोध से जुड़े कार्यों के लिए विदेश यात्रा की संभावना है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला, विशेषकर माता से धन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। वस्त्रों और नई चीजों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और शैक्षिक कार्यों से अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान से सुख मिलेगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं और किसी धार्मिक यात्रा की भी संभावना है।

तुला राशि- मन आज शांत और प्रसन्न रहेगा। शिक्षा और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। शोध या उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, साथ ही संचित धन में भी वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग आपके काम आएगा।

मकर राशि- संपत्ति से आय में वृद्धि होगी और माता के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और स्थान बदलाव की संभावना बन रही है। कामकाज में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन आय में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं और अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख का भी विस्तार संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शरद पूर्णिमा कब है? नोट कर लें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!