Horoscope Rahu Transit 2025 Rahu Gochar in Kumbh rashi these zodiac signs will get positive impact 18 मई को राहु का कुंभ गोचर, इन 3 राशि वालों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 मई को राहु का कुंभ गोचर, इन 3 राशि वालों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Rahu Transit: राहु मई में शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के कुंभ गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Mon, 12 May 2025 08:18 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
18 मई को राहु का कुंभ गोचर, इन 3 राशि वालों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Rahu Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी व छाया ग्रह का दर्जा मिला है। राहु एक निश्चित अवधि में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। राहु हमेशा उलटी यानी वक्री अवस्था में गोचर करते हैं। इस समय राहु देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में विराजमान हैं। 18 मई 2025 को राहु शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के कुंभ गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। राहु के कुंभ गोचर से कुछ राशियों के जीवन की परेशानियां खत्म होंगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए राहु का लाभ भाव में गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। कुछ जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर उन्नति मिल सकती है। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12-18 मई तक मेष से लेकर मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए राहु का छठवें भाव गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। करियर में सफलता के योग हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

धनु राशि- धनु राशि के तीसरे भाव में राहु का गोचर होगा। राहु गोचर के प्रभाव से आकस्मिक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ के सुअवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। राजनीतिक लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम या उत्सव हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार सुबह भूलकर भी नहीं देखनी चाहिए ये 5 चीजें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!