horoscope mars transit in shani pushya nakshatra mangal pushya nakshatra parivartan 2025 शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 12 अप्रैल से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 12 अप्रैल से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

  • Mars transit in shani pushya nakshatra: मंगल अप्रैल में शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानें मंगल के शनि के नक्षत्र में जाने से किन राशियों को होगा लाभ-

Mon, 7 April 2025 08:03 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 12 अप्रैल से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Mangal ka nakshatra parivartan 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि के गोचर में हैं। 12 अप्रैल 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और 11 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। मंगल ग्रहों के न्यायाधीश शनि के पुष्य नक्षत्र में एंट्री करेंगे। मंगल के शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर व पारिवारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-

1. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इन जातकों को आर्थिक क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त होगी। सेहत में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में मनचाही प्रगति मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर सामने आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया कब है? जानें पूजन व सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी।

3. वृश्चिक राशि- मंगल का नक्षत्र गोचर आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी संभव है। कोई सपना पूरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीवन में आर्थिक खुशहाली के लिए नियमित रूप से करें ये 5 वास्तु उपाय

4. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में मंगल की एंट्री अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। करियर से जुड़ी विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। लव लाइफ में सुधार होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!