horoscope chandra grahan lunar eclipse 2025 effects on zodiac signs rashifal साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ तो ये राशि वाले रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

  • साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा। यह चन्द्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा।

Fri, 14 Feb 2025 06:11 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है की जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा। यह चन्द्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

मेष राशि- इस दौरान आपके स्वभाव में बदलाव होगा। कार्यस्थल पर आपको चमत्कारिक सफलता प्राप्त होगी। खुद पर धन खर्च करेंगे। सकारात्मक बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि- करियर में सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरी में आप अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि- भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि- आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भूमि व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि- करियर, शिक्षा व नौकरी के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान छात्रों को सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है।

कन्या राशि- आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। परिवार में लड़ाई-झगड़ा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धैर्य से काम लें।

तुला राशि- आपके परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साझेदारी के कामों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि- आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातक विवादों से दूर रहें। अगर आप व्यापारी हैं, तो किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

धनु राशि- आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को इंक्रीमेंट मिल सकता है।

मकर राशि- करियर के लिहाज से यह गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। हालांकि परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि- यह वित्त की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। परिवार का मौहाल अच्छा रहेगा।

मीन राशि- आपको जीवन में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू पाने की जरूरत होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह शुभ अनुकूल रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 माह तक सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में, इन 5 राशियों को होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!