बुध कुंभ राशि में रहकर आज होंगे उदय, इन राशियों को कराएंगे लाभ, अप्रैल तक बुध का अगला गोचर नहीं
Budh Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बिजनेस, आपकी लॉजिकल पॉवर और बुद्धि और वाणी के लिए जिम्मेदार कहे जाते हैं, इनके ही अच्छे और बुरे प्रभाव से आपकी लाइफ में इन चीजों का उतार-चढ़ाव जिम्मेदार होता है।

Budh Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बिजनेस, आपकी लॉजिकल पॉवर और बुद्धि और वाणी के लिए जिम्मेदार कहे जाते हैं, इनके ही अच्छे और बुरे प्रभाव से आपकी लाइफ में इन चीजों का उतार-चढ़ाव जिम्मेदार होता है। अभी की बात करें, तो अभी बुध कुंभ राशि में हैं। फरवरी के शुरू में बुध इस राशि में आ गए थे। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध इस साल 10 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में उदय होेंगे, लेकिन कुंभ राशि में वो मार्च तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि की कुंभ राशि में बुध का उदय होना आपके लिए क्या लाएगा, आपकी लाइफ में किसपर अधिक प्रभाव होगा और कहां आपके लिए परेशानियां शुरू होंगी। इसके लिए पढ़ें नीचे कि बुध उदय से किन राशि राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कुंभ राशि में बुध के उदय होने पर राशि प्रभाव-
बुध उदय का होना वृषभ राशि के लिए कैसा?
वृषभ राशि वालों के लिए बुध पॉजिटिव रहेंगे। आपको पर्सनल लाइफ में ये लाभ देंगे, पहले जो भी आपके पार्टनर के साथ आपके मनमुटाव हुए हों, अब वो दूर हो जाएंगे और आप फिर से एक साथ होंगे। आपके लिए फाइनेंस से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होंगी। बिजनेस में जो पॉलिसी से जुड़ी दिक्कतें आ रही थीं, वो अब खत्म होंगी। आप नए निवेशकरेंगे, तो भी आपको लाभ मिलेगा।
लंबे समय तक राशियों पर रहेगा बुध गोचर और बुध उदय का प्रभाव
आपको बता दें कि बुध कुंभ राशि के गोचर का प्रभाव बहुत समय तक रहने वाला है। बुध 3 फरवरी को कुंभ राशि में गएहैं और अब अप्रैल 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार तक इस राशि में रहेंगें। 10 अप्रैल को बुध मीन राशि में जाएंगे। मीन में बुध का योग गुरु से बनेगा। लेकिन कुंभ राशि में बुध का गोचर बहुत दिनों तक बनेगा रहेगा। ऐसे में बुध उदय भी कुंभ राशि में हो रहा है। इसलिए राशियों के लिए बदलाव और लाभ 10 अप्रैल तक मिलते रहेंगे।
बुध उदय का होना मेष राशि के लिए कैसा?
बुध का उदय होना मेष राशि के लिए भी अच्छा होगा। आपकी लाइफ में भी बुध सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आपको एक के बाद एक लाभ के योग मिलेंगे। आपकी काम में एकाग्रता बढ़ेगी, बिजनेस में आपके वाणी से काम बनेंगे, लेकिन मेहनत आपके लिए ज्यादा रहेगी।
बुध उदय सिंह और धनु राशि के लिए भी खास रहेगा?
बुध का उदय सिंह राशि के लिए भी खास रहेगा, आपको बिजनेस में पार्टनरशिप लाभ देगी, वहीं आपके लिए नौकरी में आगे बढ़ने के मौके आ रहे हैं। आपके पास लवलाइफ में दिक्कतें दूर करने के मौके आएंगे। धनु राशि वालों के लिए बुध कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ कराएंगे। बिजनेस में भी लाभ और नए प्रोजेक्ट से काम बनने लगेंगे।




साइन इन