Happy New Year Photos : best New Year wishes images messages Quotes sms photos greeting Cards Happy New Year Photos , Images : इन बेस्ट फोटो मैसेज , SMS व शायरी से दें नए साल की शुभकामनाएं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy New Year Photos , Images : इन बेस्ट फोटो मैसेज , SMS व शायरी से दें नए साल की शुभकामनाएं

Happy New Year Photos , Images : नया साल नया जोश, नई उमंग और नई उम्मीदें लेकर आता है। यह हम सभी के लिए एक ऐसा मौका भी होता है जब हम अपने पुराने दोस्तों, करीबियों, सहयोगियों को याद करते हैं। ऐसे मौके पर आप सभी को नीचे दी गई है हैप्पी न्यू ईयर शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Wed, 31 Dec 2025 10:13 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Happy New Year Photos , Images : इन बेस्ट फोटो मैसेज , SMS व शायरी से दें नए साल की शुभकामनाएं

Happy New Year 2026 Wishes messages photos : नए साल 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। नव वर्ष जीवन में नए अवसरों, नई उम्मीदों और नई संभावनाओं का प्रतीक है। नए साल के स्वागत में देश दुनिया में जश्न का माहौल है। शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो चुका है। 2026 का स्वागत आप भी पूरे जोश और खुशी के साथ करें। पुरानी गलतियों से सीखें, कड़वी यादों को बुरे सपनों की तरह भुला दें और नई सफलता की इबारत लिखें। 2026 के स्वागत के मौके पर सभी एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर विश कर रहे हैं। व्हाट्सअप से लेकर सोशल मीडिया तक सभी तरफ नए साल की शुभकामना संदेशों की भरमार है। नया साल नया जोश, नई उमंग और नई उम्मीदें लेकर आता है। यह हम सभी के लिए एक ऐसा मौका भी होता है जब हम अपने पुराने दोस्तों, करीबियों, सहयोगियों और सीनियर्स को याद करते हैं। ऐसे मौके पर आप सभी को नीचे दी गई है हैप्पी न्यू ईयर शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

राह मिले राहगीर को मुकम्मल ऐसा साल बने

नए वर्ष के नए दिन आपके लिए कमाल बने

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

नए साल पर पुरानी ख्वाहिश है

नए साल में हमारी नई आजमाइश है

हम हर हाल करेंगे कोशिश पूरी

हौसलों में जब तक बची गुंजाइश है

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ प्रभात आपका दिन मंगलमय हो

नया सवेरा एक नई किरण के साथ,

नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,

आपको नया साल मुबारक हो,

ढेर सारी दुआओं के साथ

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

मेरी ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

आपको आशीर्वाद मिले गणेश से

विद्या मिले सरस्वती से

दौलत मिले लक्ष्मी से

खुशियां मिले रब से

प्यार मिले सबसे, यही दुआ है दिल से

हैप्पी न्यू ईयर 2026

Happy New Year Photos Images

अगर दोस्ती एक गुनाह तो उसे होने मत देना,

अगर दोस्ती खुदा है तो उसे खोने मत देना

अगर की है किसी से दोस्ती,

तो उस दोस्त को खफा न होने देना

-Happy New Year 2026

न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए

खुदा करे नया साल खुशियों की बरसात लाए

-Happy New Year 2026

भुला दो बीता हुआ कल

दिल में बसाओ ये आने वाला कल

दिल से मेरी यही है कामना

आपके लिए खुशियां लेकर आए

नए साल का हर नया पल

नए साल 2026 की शुभकामनाएं

Happy New Year Photos

नया रंग हो नई उमंगे,आंखो में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस नए साल खुशियों की बरसातें हों

प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों

रंजिशे नफरतें मिट जाएं सदा के लिए

सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों

नए साल 2026 की शुभकामनाएं

श्री गणेश जी की असीम कृपा से यह नया साल आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy New Year Photos

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

नए वर्ष में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नए सपनों के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। गणपति बाप्पा का दिव्य आशीर्वाद आपको और आपके परिवार को सदा सुखी और समृद्ध बनाए रखे।

इस नए साल में हर बेरोजगार को नौकरी और देश को आत्मनिर्भरता मिले,

हर किसान की फसल लहलहाए और मेहनत रंग लाए,

हर कामगार को उन्नति और सम्मान मिले,

और हमारे समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण हमेशा बना रहे।

नया साल, नई उम्मीदें, नया उत्साह आप सबको खूब मुबारक !

सूरज की तरह चमकते रहो आप,

चांद की तरह खिलते रहो आप,

2026 में गम आपसे कोसों दूर रहे,

सफलता की बुलंदियों को छूते रहो आप

मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,

नया साल मुबारक हो उन्हें, जिनकी आंखों में नई पहचान होती है

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!