Hanuman ji prasann karne ke liye Shaniwar ko karein Hanuman Chalisa ka shatbar path Hanuman Chalisa: शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान जी होंगे प्रसन्न, जानें कितनी बार पढ़ने से लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Chalisa: शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान जी होंगे प्रसन्न, जानें कितनी बार पढ़ने से लाभ

Hanuman ki kripa: शनिवार, मंगलवार के दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत उत्तम होता है। इससे हनुमानजी की कृपा मिलती है। हनुमान चालीसा कितनी बार पढ़नी चाहिए, इसको लेकर भी हनुमान चालीसा में ही जवाब लिखा है।

Sat, 18 Oct 2025 09:19 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Chalisa: शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान जी होंगे प्रसन्न, जानें कितनी बार पढ़ने से लाभ

शनिवार, मंगलवार के दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत उत्तम होता है। इससे हनुमानजी की कृपा मिलती है। हनुमान चालीसा कितनी बार पढ़नी चाहिए, इसको लेकर भी हनुमान चालीसा में ही जवाब लिखा है। हनुमान चालीसा जो पढ़ता है वो किसी बंधन में नहीं रहता। वो बंदी नहीं रहता आजाद हो जाता है। इसके अलावा हनुमान जी किन लोगों का साथ देते हैं, इन सभी के बारे में जानकारी हनुमान चालीसा में ही मिलती है। इसलिए सच्चे मन से शनिवार और मंगलवार को तो जरूर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। यहां पढ़ें हनुमान चालीसा की ये चैपाई, जो आपको हनुमान जी का आशीर्वाद दिलाएंगी।

जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई

हनुमान चालीसा में एक दोहा है , जिससे पता चलता है कि हमें हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए और इसके पाठ से क्या लाभ मिलेता है। इस चौपाई में लिखा है किजो हनुमान चालीसा का सतबार पाठ करेगा, यानी 100 बार पाठ करेगा, वो किसी बंधन में नहीं रहेगा और वो उसे महासुख मिलेगा।

शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग वंदन

हनुमान चालीसा की इस चौपाई में हनुमान जी के बारे में बताा गया है। इस चौपाई में लिखा है कि हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं, केसरी नंदन हैं। आपके पराक्रम और यश को संसार में कोई नहीं जान सकता है, आपके यश का पूरा संसार वंदन करता है।

महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी

इस चौपाई में लिखा है कि हनुमान जी किसके संगी साथी हैं। हनुमान जी उन लोगों को साथ देते हैं जिनकी बुद्धि सही है। हनुमान जी की पूजा से कुमति की बुद्धि भी सही हो जाती है। हनुमान जी महावीर है और विक्रम बजरंगी हैं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!