Hanuman ji ke samane chameli ke tel ka deepak jalane ke fayde हनुमान जी के सामने शनिवार को जलाएं इस तेल का दीपक, पूरी होगी ये मनोकामनाएं!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हनुमान जी के सामने शनिवार को जलाएं इस तेल का दीपक, पूरी होगी ये मनोकामनाएं!

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बजरंगबली के सामने लोग सरसों, घी आदि के दीपक जलाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस उपाय से भक्त की कुछ विशेष मनोकामनाएं पूरी होती है।

Fri, 12 Dec 2025 10:58 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
हनुमान जी के सामने शनिवार को जलाएं इस तेल का दीपक, पूरी होगी ये मनोकामनाएं!

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करता है। कोई मंगलवार या शनिवार मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, तो कोई उन्हें प्रसन्न करने के लिए रोज हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। शास्त्रों और पुराणों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के कई तरीके बताए गए हैं। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का एक बेहद सरल तरीका और है- उनकी पूजा या उनके चरणों में दीपक जलाना।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बजरंगबली के सामने लोग सरसों, घी आदि के दीपक जलाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस उपाय से भक्त की कुछ विशेष मनोकामनाएं पूरी होती है। चलिए जानते हैं कि हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने के फायदे क्या-क्या है?

चमेली के तेल का दीपक जलाने के फायदे

  1. हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक बहुत पसंद है। रोज उनके सामने में चमेली के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही इससे मंगल से जुड़ी दिक्कतें कम होने लगती है।

2. इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में मंगल तीसरे, छठवें , आठवें और बारहवें घर में बैठा हो, तो ऐसे लोगों को भी चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के सामने जलाना चाहिए। इससे इस समस्या से निजात मिल जाता है। साथ ही मंगल दोष से भी छुटकारा मिलता है।

3. जिन महिलाओं की कुंडली में मंगल दोष हो, तो उन्हें भी रोज हनुमान जी के चरणों में चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इससे वैवाहिक जीवन की रुकावटें दूर हो सकती हैं।

4. हनुमान जी के चरणों में चमेली के तेल का दीपक जलाने से अटके, बिगड़े हुए काम और कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती है।

5. इतना ही नहीं इस उपाय से जातक के अंदर से नेगेटिव ऊर्जा खत्म होती है।

6. जिन लोगों की नई जॉब लगने में दिक्कत आ रही है, वो हर मंगलवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा इस उपाय से जीवन के कष्ट, क्लेश, नेगेटिविटी और बाधाएं दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:गायत्री मंत्र का जाप किस दिशा में बैठकर नहीं करना चाहिए? जानिए नियम व लाभ
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की ये 5 जगहें कभी ना रखें गंदी, वरना लगेगा वास्तु दोष
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!