Guru Vakri Jupiter Retrograde 2025 in kark rashi today 11 November know which zodiac effect किन राशियों पर होगा कर्क राशि में वक्री हुए गुरु का असर, जानें वक्री होने पर गुरु क्या करते हैं?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

किन राशियों पर होगा कर्क राशि में वक्री हुए गुरु का असर, जानें वक्री होने पर गुरु क्या करते हैं?

आज 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र, सूर्य, बुध और शनि इन ग्रहों के परिवर्तन का सीधा असर मेष, वृषभ, तुला, कर्क, कुंभ और धनु राशि के जातकों पर रहेगा।

Tue, 11 Nov 2025 12:30 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
किन राशियों पर होगा कर्क राशि में वक्री हुए गुरु का असर, जानें वक्री होने पर गुरु क्या करते हैं?

आज 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र, सूर्य, बुध और शनि इन ग्रहों के परिवर्तन का सीधा असर मेष, वृषभ, तुला, कर्क, कुंभ और धनु राशि के जातकों पर रहेगा। गुरु के वक्री होने से कईराशियों की लाइफ में सुख समृद्धि और आर्थिक जीवन में लाभ भी हो सकता है। इन राशि वालों को लाभ मिलेगा। कर्क गुरु की उच्च राशि है, ऐसे में यह समय आत्ममंथन और अपनी सोच की दिशा बदलने का संकेत देता है। इससे पहले 18 अक्टूबर को बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर चुके थे। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति की चाल इस समय बदलने जा रही है। गुरु की वक्री चाल किस राशि को लाभ पहुंचाएगी और इस साल के आखिर तक गुरु की क्या स्थिति रहेगी, यहां पढ़ें-

साल के आखिर तक गुरु की क्या रहेगी स्थिति


गुरु ग्रह 11 नवंबर की रात 10:11 बजे उच्च राशि कर्क में वक्री होंगे। गुरु वक्री अवस्था में 11 मार्च तक रहेंगे, इसके बाद वे मार्गी होकर चलना शुरू करेंगे। गुरु के वक्री और मार्गी होने दोनों के बारे में आपको जानना चाहिए। आपको बता दें कि बृहस्पति का वक्री होना व्यक्ति को अपने विश्वास, उम्मीदों और लाइफ में रिवैल्यूएशन के लिए मौका देता है। इस मौके पर खास तौर पर धीरे होकर अपने पीछे की तरफ देखें कि क्या आपने सही फैसले लिए थे। इस समय आप मन के अंदर और आपने क्या किया है, यह देखने के लिए समय अच्छा हो जाता है। आपको बता दें कि इस दौरान गुरु 5 दिसंबर तक कर्क राशि में वक्री रहेंगे। जिसके बाद वक्री होकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के कारण कई राशि वालों के सुख-सौभाग्य और आर्थिक क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होने के योग बनेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है।


किन राशियों के लिए भाग्य और लाभ के योग

वृषभ राशि वालों को अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे, बिजनेस से लेकर नौकरी तक में आपके लिए लाभ के योग हैं। रिश्तों में भी अच्छा तालमेल रहेगा। कन्या राशि वालों को गुरु के कारण काम में मदद मिलेगी। करियर प्रमोशन के योग और बिजनेस में आपके लिए लाभ के योग है। वृश्चिक राशि वालों को के भाग्य के कारण काम बनेंगे, पुरानी परेशानियां दूर होंगी और लाभ मिलने के योग हैं। बिजनेस में मेहनत करेंगे, तो लाभ होगा। गुरु की वक्री स्थिति धनु राशि के लिए इनकम बढ़ने के साथ सफलता मिलने के भी योग हैं। प्रैक्टिकल होकर काम करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!