Guru Budh Vakri 2025: Mercury Jupiter Retrograde Horoscope and Rashifal Future Predictions बुध और गुरु की वक्री चाल से इन राशियों को होगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध और गुरु की वक्री चाल से इन राशियों को होगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कुछ ही दिनों बाद गुरु और बुध दोनों ग्रह अपनी दिशा बदलेंगे। पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को बुध तुला राशि में वक्री होंगे, यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। इसके अगले ही दिन 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध और गुरु दोनों को बेहद शुभ ग्रह माना गया है।

Thu, 6 Nov 2025 11:54 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध और गुरु की वक्री चाल से इन राशियों को होगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कुछ ही दिनों बाद गुरु और बुध दोनों ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को बुध तुला राशि में वक्री होंगे। इसके अगले ही दिन 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध और गुरु दोनों को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। इनका वक्री होना सामान्यतः कई लोगों के जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आता है। इस बार भी इन ग्रहों की वक्री चाल पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं गुरु और बुध के वक्री होने से किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि- गुरु और बुध के वक्री होने से वृषभ राशि वालों के करियर में बड़ा मोड़ आएगा। जो प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ था, अब मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने वालों को मनचाहा अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा और पारिवारिक माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।

कन्या राशि- गुरु और बुध के वक्री होना कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। रुका हुआ पैसा वापस आएगा और निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। जो लोग कला, मीडिया या फैशन से जुड़े हैं, उन्हें नाम और पहचान दोनों मिलेंगे। शादीशुदा जीवन में पुराने मतभेद खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि- गुरु-बुध की चाल वृश्चिक राशि वालों की किस्मत को मजबूत करेगी। विदेश से जुड़ा कोई काम बन सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे काम अब तेजी से पूरे होंगे। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा और मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि- गुरु-बुध के वक्री होने से कुंभ राशि वालों की बातचीत का प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान और पहचान बढ़ेगी। बस, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय पुराने कामों को दोबारा शुरू करने का है। रुका हुआ भाग्य अब आपका साथ देगा। करियर में आगे बढ़ने और ठोस निर्णय लेने के मौके मिलेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, करें ये खास उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!