green cardamom in bathing water benefits nahane ke pani me elaichi dalne ke fayde बुधवार को नहाने से पहले पानी में मिला लें ये चीज, तुरंत खत्म होगा बुरा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुधवार को नहाने से पहले पानी में मिला लें ये चीज, तुरंत खत्म होगा बुरा समय

Budhwar Upay: नहाना हमारी दिनचर्या के महत्वपूर्ण पार्ट में से एक है। सोचिए अगर नहाने से ही हमारे ग्रहों की स्थिति ठीक हो जाए तो कैसा होगा? चलिए जानते हैं कि आखिर बुधवार के दिन नहाने के पानी में ऐसा क्या डाला जाए, जिससे बुरा समय खत्म हो जाए? 

Tue, 5 Aug 2025 10:53 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बुधवार को नहाने से पहले पानी में मिला लें ये चीज, तुरंत खत्म होगा बुरा समय

स्नान करना दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। इसके बाद ही हम दिन की शुरुआत करते हैं। इसके जरिए ना सिर्फ हम एनर्जेटिक फील करते हैं बल्कि कई तरह के रोगों से भी दूर रहते हैं, लेकिन सोचिए अगर इसकी वजह से हमारे ग्रहों की खराब दशा सही हो जाए तो कैसा होगा? बहुत से लोग इस बारे में जानते होंगे वहीं कुछ लोगों ने इसके बारे में नहीं सुना होगा। दरअसल हमारी कुंडली के कुछ हिस्सों में ग्रहों की स्थिति का जिक्र होता है। कई बार इन्हीं ग्रहों की गलत स्थिति से हमारे कुछ काम बनते-बनते रह जाते हैं। ऐसे में अगर आप दिन के हिसाब से नहाने के पानी कुछ चीजें डाल दी जाए तो ग्रहों की खराब स्थिति को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आज बात करेंगे कि आखिर बुधवार के दिन नहाने के पानी में ऐसा क्या मिलाया जाए जिससे बुरा समय जल्द ही खत्म हो जाए?

बुधवार को नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज

अगर नहाने के पानी में बुधवार के दिन इलायची डाल दी जाए तो इससे कुंडली में स्थित शुक्र ग्रह की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती चली जाती है। इसकी मदद से किसी भी शख्स की जिंदगी में गुडलक आने लगता है। साथ ही उस शख्स की जिंदगी से बुरा समय धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। वहीं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है। पानी में इलायची डालकर नहाने से कई और भी फायदे होते हैं। जैसे इसकी मदद से काफी हद तक स्ट्रेस भी बचा जा सकता है और इससे त्वचा भी डिटॉक्स हो जाती है।

बुधवार के दूसरे उपाय

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। भगवान गणेश को बुधवार के दिन दुर्वा चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं इस दिन हरी चीजों का दान करने से भाग्य साथ देने लगता है। किसी जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा देने से बुध ग्रह की स्थिति भी ठीक होने लगती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!