top 5 gemstones to fix delay in marriage Gemstone: इन 5 रत्नों से जल्दी पक्की हो सकती है शादी, चौथा वाला मन भी करेगा शांत
More

Gemstone: इन 5 रत्नों से जल्दी पक्की हो सकती है शादी, चौथा वाला मन भी करेगा शांत

Gemstones for Marriage: रत्नशास्त्र के हिसाब से कई ऐसे रत्न हैं जो शादी के योग जल्दी बनाते हैं। मोती से लेकर पुखराज कई ऐसे रत्न हैं जो कुंडली में जरूरी ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं और इसके बाद शादी पक्की ना होने वाली वजहें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

Fri, 12 Sep 2025 11:09 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: इन 5 रत्नों से जल्दी पक्की हो सकती है शादी, चौथा वाला मन भी करेगा शांत

हिंदू धर्म में शादी को सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना जाता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं कि शादी के लिए बनते-बनते बात रह जाती है। ऐसे में जल्दी विवाह का योग नहीं बनता है। कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति के चलते शादी में देरी होती है। तमाम लोग जल्दी शादी तय करने के लिए कई ज्योतिष उपाय करते हैं। वहीं रत्नशास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र किया गया है, जिससे शादी जल्दी होने के चांस बढ़ जाते हैं। कई ऐसे रत्न हैं जो ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं और शादी भी जल्दी ही पक्की हो जाती है। नीचे जानें कुछ ऐसे ही रत्नों के बारे में...

पुखराज: रत्नशास्त्र में पुखराज की गिनती सबसे महत्वपूर्ण रत्नों में होती है। इसे खास तौर पर फीमेल्स के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। जिन फीमेल्स की शादी में देरी हो रही है, उन्हें पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। पुखराज पहनने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और इसकी मदद से शादी में होने वाली देरी जैसी समस्याओं से निजात मिल पाता है।

नीलम: शास्त्र के अनुसार नीलम भी खास है। जिन लोगों का ग्रह स्वामी शनि है, उनके लिए नीलम तो वरदान का काम करता है। इस एक रत्न को पहनने से शनिदेव की खूब कृपा बरसती है। शनिदेव जैसे ही प्रसन्न होते हैं, वो जीवन में आने वाली हर मुश्किल से मुश्किल चीज को रास्ते से हटा देते हैं।

रूबी: जो लोग शादी ना पक्की हो पाने की वजह से परेशान हैं, उनके लिए रूबी भी परफेक्ट है। रूबी की मदद से कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक हो जाती है। सूर्य की स्थिति ठीक होते ही शादी के योग भी बनने लगते हैं।

मोती: मोती को गुणों के खान वाला रत्न कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मोती की मदद से कई चीजों से राहत मिलती है। गुस्सा आता है तो मोती पहन लें, कॉन्फिडेंस बढ़ाना तो मोती पहन लें। वहीं अच्छा जीवनसाथी भी पाना है तो उसमें भी मोती मददगार साबित होता है। मोती की वजह से शादीशुदा जिंदगी बहुत आसानी से बीत जाती है।

गोमेद: अगर शादी में देरी हो रही है तो उसके लिए गोमेद पहनने से भी लाभ मिलता है। इस रत्न की मदद से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत हो जाती है। इसकी मदद से शादी के योग जल्दी बनने लगते हैं। हालांकि आपको अपनी राशि के हिसाब से रत्न चुनना होगा। गलत तरीके से और गलत रत्न पहनने से इसका प्रभाव उलटा भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)