gemini horoscope 28 march 2026 aaj ka mithun rashifal today future predictions मिथुन राशिफल 28 मार्च 2026: हर हाल में पार्टनर का दें साथ, ऑफिस में होगा तनाव, खर्चे पर रखें कंट्रोल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशिफल 28 मार्च 2026: हर हाल में पार्टनर का दें साथ, ऑफिस में होगा तनाव, खर्चे पर रखें कंट्रोल

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 28 March 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Fri, 27 March 2026 09:09 PMDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मिथुन राशिफल 28 मार्च 2026: हर हाल में पार्टनर का दें साथ, ऑफिस में होगा तनाव, खर्चे पर रखें कंट्रोल

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 28 March 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभालेंगे। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन खुलकर बातचीत करने से आप इन समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते हैं। अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी भावनाओं व विचारों को महत्व दें। कामकाज की जगह पर छोटी परेशानियों के बावजूद आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Kal Ka Rashifal: 28 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफ

मिथुन राशि लव राशिफल

आज आपके रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। गुस्सा आने की स्थिति बन सकती है, जिससे बात बिगड़ सकती है, इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसी बात ना कहें, जिससे विवाद की स्थिति बनी रहे। हर हाल में अपने पार्टनर का साथ दें, चाहे वह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हो या करियर से जुड़ी बातें। पार्टनर को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें। कुछ लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट या घूमने की योजना से सरप्राइज दे सकते हैं। आज अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखने का भी सही समय हो सकता है। हालांकि, कुछ शादीशुदा लोगों के रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से छोटी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आपसी बातचीत और समझदारी से रिश्ते को मजबूत बनाए रखें।

मिथुन करियर राशिफल

आज कामकाम के मामले में ध्यान देने की जरुरत है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की परीक्षा हो सकती है। कोई सहकर्मी आपके काम को लेकर सवाल उठा सकता है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। साथ ही, डेडलाइन को लेकर भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, आईटी, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग, आर्किटेक्चर, लॉ और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर मिलने के योग हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आज रिज्यूमे अपडेट करने का सही समय है। परीक्षा दे रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वहीं, व्यापारी बिना ज्यादा दबाव के नए आइडिया और प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 28 मार्च 2026: ऑनलाइन लेन-देन में बरतें सावधानी, पार्टनर को दें समय

मिथुन मनी राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति उम्मीद के अनुसार मजबूत नहीं रह सकती, लेकिन आप अपने पुराने बकाया या कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। लंबे समय के निवेश से फिलहाल मनचाहा लाभ नहीं मिल सकता, इसलिए धैर्य रखें। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। कुछ महिलाओं के लिए दोस्तों के साथ जुड़ा कोई आर्थिक विवाद सुलझ सकता है। घर में खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में। वहीं, व्यापारियों को टैक्स से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

मिथुन हेल्थ राशिफल

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए शराब और तंबाकू जैसी आदतों को छोड़ना बेहतर रहेगा। आज से जिम या ध्यान (मेडिटेशन) शुरू करना आपके मन और शरीर के लिए फायदेमंद होगा। महिलाओं को पीरियड्स या माइग्रेन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, जो असहजता बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ बच्चों को त्वचा पर रैशेज की समस्या हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती: कुंभ, मीन और मेष राशि को कब मिलेगी राहत?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!