Gajkesari Rajyog se kanya tula dhanu rashi ko hoga fayda jane rashifal गजकेसरी राजयोग से चमकेगी कन्या, तुला और धनु राशि वालों की किस्मत, जानें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गजकेसरी राजयोग से चमकेगी कन्या, तुला और धनु राशि वालों की किस्मत, जानें विस्तृत राशिफल

Gajkesari Rajyog : ज्योतिष में जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं या एक-दूसरे से शुभ संबंध बनाते हैं तो गजकेसरी राजयोग बनता है। इस योग को बुद्धि, सम्मान, प्रगति और आर्थिक मजबूती से जोड़कर देखा जाता है। 17 जून को कर्क राशि में बनने वाला यह योग कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।

Sun, 14 June 2026 12:34 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
गजकेसरी राजयोग से चमकेगी कन्या, तुला और धनु राशि वालों की किस्मत, जानें विस्तृत राशिफल

वैदिक ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा की युति को काफी शुभ माना जाता है। 17 जून 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु और शुक्र मौजूद रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की एक साथ युति बनेगी। इस ग्रह स्थिति से गजकेसरी राजयोग के साथ-साथ त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब गुरु और चंद्रमा एक साथ आते हैं तो व्यक्ति को मान-सम्मान, तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि इसका असर हर राशि पर अलग-अलग हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग से ज्यादा फायदा मिल सकता है।

क्या है गजकेसरी राजयोग?

ज्योतिष में जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं या एक-दूसरे से शुभ संबंध बनाते हैं तो गजकेसरी राजयोग बनता है। इस योग को बुद्धि, सम्मान, प्रगति और आर्थिक मजबूती से जोड़कर देखा जाता है। 17 जून को कर्क राशि में बनने वाला यह योग कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।

कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान लंबे समय से अटके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। जिन लोगों की कोई इच्छा काफी समय से अधूरी है, उन्हें राहत मिल सकती है।

व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है। नौकरी करने वालों को भी अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं। आय बढ़ाने के कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं।

आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है। जमीन, मकान या किसी दूसरी संपत्ति में निवेश करने का विचार बना रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 15 से 21 जून तक का समय?

तुला राशि वालों को करियर में मिल सकता है फायदा

तुला राशि के लोगों के लिए भी यह राजयोग सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नई जगह से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों के लिए पद और वेतन में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं।

काफी समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। मानसिक दबाव कम होने से आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ने की संभावना रहेगी।

समाज में पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे लोगों को भी राहत मिल सकती है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर लाभ मिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये 11 चीजें, भोलेनाथ करेंगे कृपा

धनु राशि वालों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग

धनु राशि के लोगों के लिए भी 17 जून का यह ग्रह योग खास माना जा रहा है। इस दौरान अचानक धन लाभ के कुछ अवसर सामने आ सकते हैं। रुके हुए पैसे वापस मिलने या किसी पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना बन सकती है।

पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

जो लोग कारोबार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026: वृषभ, सिंह और कुंभ को मिल सकते हैं नए मौके

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!