ekadashi 2026 tithi ekadashi kab hai saal 2026 mein calendar list of all ekadashi dates vrat 2026 Ekadashi tithi 2026: 2026 की पहली एकादशी कब? इस साल अधिकमास की भी दो एकादशी एकस्ट्रा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ekadashi tithi 2026: 2026 की पहली एकादशी कब? इस साल अधिकमास की भी दो एकादशी एकस्ट्रा

Ekadashi tithi 2026:हिन्दु धर्म में एकादशी तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस व्रत में तुलसी की मंझरी, धूप-दीप से भगवान्‌ दामोदर का पूजन करना चाहिए | पदशमी और एकादशी के नियम का पालन करना उचित है

Fri, 28 Nov 2025 12:50 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Ekadashi tithi 2026: 2026 की पहली एकादशी कब? इस साल अधिकमास की भी दो एकादशी एकस्ट्रा

Ekadashi 2026 Dates List: हिन्दु धर्म में एकादशी तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस व्रत में तुलसी की मंझरी, धूप-दीप से भगवान्‌ दामोदर का पूजन करना चाहिए | पदशमी और एकादशी के नियम का पालन करना उचित है। इसके अलावा रात्रि में जागरण नृत्य, गीत आदि करते हुए भगवान विष्णु के भजन गाने चाहिए। एकादशी यानी कृष्ण या शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि जिसे ग्यारस भी कहा जाता है। सालभर में 24 एकादशी होती हैं जिसमें सबके नाम और महत्व दोनों अलग होते हैं। कैसे तय करें एकादशी की तिथि- अगर कभी आप एकादशी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में हों, तो इस बात का ध्यान रखें- पहले दिन दिन में और रात में भी एकादशी हो तथा दूसरे दिन केवल प्रातःकाल एक दण्ड एकादशी रहे तो पहली तिथि का परित्याग करके दूसरे दिनकी द्वादशीयुक्त एकादशी को ही उपवास करना चाहिए। यह विधि मेंने दोनों पक्षों की एकादशी के लिए है। जो मनुष्य एकादशीको उपवास करता हे, वह वैकुण्ठधाम में जाता है। एकादशीके समान पापनाशक व्रत दूसरा कोई नहीं है।

साल 2026 में एकादशी तिथि और लिस्ट

एकादशी 2026 सूची

षटतिला एकादशी- 14 जनवरी 2026

जया एकादशी - 29 जनवरी 2026

विजया एकादशी - 13 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी - 27 फरवरी 2026

पापमोचिनी एकादशी - 15 मार्च 2026

कामदा एकादशी - 29 मार्च 2026

वरुथिनी एकादशी - 13 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी - 27 अप्रैल 2026

अपरा एकादशी - 13 मई 2026

पद्मिनी एकादशी - 27 मई 2026

परम एकादशी - 11 जून 2026

निर्जला एकादशी - 25 जून 2026

योगिनी एकादशी - 10 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी - 25 जुलाई 2026

कामिका एकादशी - 9 अगस्त 2026

श्रावण पुत्रदा एकादशी - 23 अगस्त 2026

अजा एकादशी - 7 सितंबर 2026

परिवर्तिनी एकादशी - 22 सितंबर 2026

इन्दिरा एकादशी - 6 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी - 22 अक्टूबर 2026

रमा एकादशी - 5 नवंबर 2026

देवुत्थान एकादशी - 20 नवंबर 2026

उत्पन्ना एकादशी - 4 दिसंबर 2026

मोक्षदा एकादशी - 20 दिसंबर 2026

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!