Dhanu Rashi Mein Surya Gochar Rashi Parivartan Sun Transit In Sagittarius Horoscope Rashifal कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से होगा भाग्योदय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से होगा भाग्योदय

16 दिसंबर 2025 यानी कल सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य की स्वराशि सिंह है, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है।

Mon, 15 Dec 2025 06:53 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से होगा भाग्योदय

16 दिसंबर 2025 यानी कल सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य की स्वराशि सिंह है, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है। सूर्य का धनु राशि में गोचर कई राशियों पर खास प्रभाव डालने वाला रहेगा। इस परिवर्तन से कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का धनु में प्रवेश भाग्य का साथ दिलाएगा। करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने में स्पष्टता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पद या जिम्मेदारी में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर मान-सम्मान और पहचान बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं। जो लोग कला, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का अपनी ही राशि में प्रवेश नई ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत है। सेहत में सुधार होगा और मानसिक मजबूती बढ़ेगी। जो लोग लंबे समय से किसी निर्णय को टाल रहे थे, उनके लिए अब सही समय है। करियर में बदलाव या नई योजना शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 से 21 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे। इस दौरान किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सूर्य का धनु में प्रवेश करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलने लगेगा और कामकाज में स्थिरता आएगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!