Chandra Rashifal Moon Transit in Venus constellation on 30 June know who will get good news Chandra Rashifal: चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज, क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Rashifal: चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज, क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?

Chandra Rashifal Moon Transit in Venus constellation: आज चंद्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। चंद्र देव का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों को अच्छा समय दे सकता है। वहीं, कुछ राशियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है।

Mon, 30 June 2025 12:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Chandra Rashifal: चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज, क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?

Chandra Rashifal Moon Transit, चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज: चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन भी सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। दृक पंचांग के अनुसार, आज 30 जून 2025 के दिन लगभग सुबह के 07 बजकर 20 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा ने गोचर किया है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। अब अगला नक्षत्र गोचर चंद्र देव 1 जुलाई की सुबह करेंगे, तब तक शुक्र के नक्षत्र में ही चंद्र विराजमान रहेंगे। चंद्र देव का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों को अच्छा समय दे सकता है। वहीं, कुछ राशियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प रहेगा कि चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है-

क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?

धनु राशि: चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के कुछ लोगों को अच्छी खबर दे सकता है। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 30 जून से 6 जुलाई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मीन राशि: चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 30 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!