Lunar Eclipse 2026 horoscope: 3 मार्च को खंग्रास चंद्र ग्रहण, अचानक फैसले, अचानक खर्च, इन 6 राशियों के लिए क्या बदलाव ?
Chandra Grahan kab lagega Rashifal 2026 : 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। धार्मिक दृष्टि से लेकर ज्योतिषी दृष्टि तक यह ग्रहणखास माना जा रहा है। ऐसे में जानते हैं, इस ग्रहण का राशियों पर क्या असर होगा।

Chandra Grahan kab lagega Rashifal 2026 : 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। धार्मिक दृष्टि से लेकर ज्योतिषी दृष्टि तक यह ग्रहणखास माना जा रहा है। होली यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यह लग रहा है, तो और भी संभलने की जरूरत है। आपको बता दें कि ग्रहण 3 मार्च रो दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा । यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में भी दिखेगा । भारत पर इसका असर होगा, वहीं राशियों पर भी इस ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा, सूर्य की राशि सिंह में यह ग्रहण लग रहा है, और मंगल और राहु अंगारक योग बना रहे हैं, ऐसे में जानते हैं, इस ग्रहण का राशियों पर क्या असर होगा। अब समझते है कि मेष से लेकर कन्या राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि पर क्या होगा असर
आपको बता दें कि मेष राशि वालों के लिए ग्रहण आर्थिक लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक खास ध्यान देना होगा आपकी लाइफ में इमोशनी दिक्कतें आ सकती हैं। पास्ट रिलेशनशिप आपको परेशान कर सकते हैं। कहीं पैसा लगानेसे पहले सलाह लें।
वृषभ राशि वालों को परिवार में खास ध्यान देना है
जो लोग घर में है, उनके लिए ऐसा समय आ सकता है, जहां आपके पास सोचने का टाइम नहीं होगा और आपको तुरंत फैसला लेना होगा, ऐसे में अपने आपको तैयार करें। प्रोपर्टी और हेल्थ को लेकर आपको खास ध्यान देना है।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा समय?
मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाइफ में अच्छा लाह हो सकता है, आपको किसी काम के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है, कुल मिलाकर आपको पैसों को लेकर दिक्कत नहीं है, बिजनेसमैन के लिए समय अच्छा है। लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी आपके लिए परेशानी ला सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण के कारण खर्चे बढ़ेंगे
आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। आत्मविश्वास से काम लें और भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। धैर्य लाभ दिलाएगा।
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण कैसा रहेगा
इस समय सिंह राशि वाले बैलेंस रखें और पॉजिटिव रहेंष आपको इस समय ईगो से हर हाल में बचना है। अपने आपको इस स्थिति में रखकर सोचना होगा कि आप कहां तक सही हैं। इमोशनली आपके सामने टेंशन वाली स्थिति आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें।
कन्या राशि वाले लापरवाही ना करें
कन्या वालों के सामने धैर्य बहुत खास रहेगा, आपको धैर्य रखना होगा। आपको डीप थिकिंग करनी होगी कि आप जो कर रहे हैं, वो सही है या नहीं। आपके लिए हेल्थ बहुत खास रहेगी, आर्थिक मामले में और हेल्थ को लेकर कोई लापरवाही ना करें, इससे आपको दिक्कत हो सकती है। पुरानी टेंशन भी आपको दिक्कत दे सकती है।




साइन इन