chaitra navratri 2026 starting dates ghatasthapana muhurat and 9 days calendar Chaitra Navratri 2026: जानिए इस साल कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां देखिए घटस्थापना मुहूर्त से लेकर 9 दिन का कैलेंडर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri 2026: जानिए इस साल कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां देखिए घटस्थापना मुहूर्त से लेकर 9 दिन का कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली पर्व है। इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसकी तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त और 9 दिन का पूरा कैलेंडर।

Sun, 8 Feb 2026 11:44 AMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri 2026: जानिए इस साल कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां देखिए घटस्थापना मुहूर्त से लेकर 9 दिन का कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली पर्व है। यह नौ दिनों तक चलने वाली देवी दुर्गा की आराधना है, जिसमें मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कलश स्थापना से नवरात्रि की शुरुआत होती है और रामनवमी के साथ इसका समापन होता है। चैत्र नवरात्रि से नया हिंदू साल भी शुरू होता है। इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसकी तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त और 9 दिन का पूरा कैलेंडर।

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत और समापन

दृक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 दिन-गुरुवार, को सुबह 6:52 बजे से शुरू हो रही है। यह तिथि 20 मार्च 2026 को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसी दिन घटस्थापना की जाएगी और नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा। नवरात्रि 27 मार्च 2026 दिन - शुक्रवार, को रामनवमी के साथ समाप्त होगी। इस वर्ष नवरात्रि 9 दिनों की रहेगी।

चैत्र नवरात्रि 2026 के लिए घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है। इस साल दो शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं:

  • पहला मुहूर्त: सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक

पहले दिन बनने वाले शुभ योग

19 मार्च 2026 को चैत्र प्रतिपदा पर कई शुभ योग बन रहे हैं:

  • सर्वार्थ सिद्धि योग – 20 मार्च सुबह 04:05 से 06:25 बजे तक
  • शुक्ल योग – प्रातःकाल से रात 01:17 बजे तक
  • ब्रह्म योग – शुक्ल योग के बाद शुरू होगा

इन योगों के कारण कलश स्थापना और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

राहुकाल और सावधानियां

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 19 मार्च को राहुकाल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई शुभ कार्य या पूजा शुरू ना करें। घटस्थापना और पूजा राहुकाल से पहले या बाद में करें।

चैत्र नवरात्रि 2026 - 9 दिन का कैलेंडर

  1. दिन 1 – 19 मार्च 2026 (गुरुवार) – प्रतिपदा – घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
  2. दिन 2 – 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) – द्वितीया – ब्रह्मचारिणी पूजा
  3. दिन 3 – 21 मार्च 2026 (शनिवार) – तृतीया – चंद्रघंटा पूजा
  4. दिन 4 – 22 मार्च 2026 (रविवार) – चतुर्थी – कूष्मांडा पूजा
  5. दिन 5 – 23 मार्च 2026 (सोमवार) – पंचमी – स्कंदमाता पूजा
  6. दिन 6 – 24 मार्च 2026 (मंगलवार) – षष्ठी – कात्यायनी पूजा
  7. दिन 7 – 25 मार्च 2026 (बुधवार) – सप्तमी – कालरात्रि पूजा, महासप्तमी
  8. दिन 8 – 26 मार्च 2026 (गुरुवार) – अष्टमी – महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
  9. दिन 9 – 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) – नवमी – नवरात्रि पारण, रामनवमी

चैत्र नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सुनहरा अवसर है। इस दौरान नियमित पूजा, व्रत और मंत्र जाप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!