Capricorn Health Horoscope 2025 makar varshik health rashifal future predictions मकर हेल्थ राशिफल 2025 : साल 2025 में मकर राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी? पढ़ें वार्षिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर हेल्थ राशिफल 2025 : साल 2025 में मकर राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी? पढ़ें वार्षिक राशिफल

  • Capricorn Health Horoscope 2025 : साल 2025 में मकर राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में संतुलन बनाने पर फोकस करना होगा। डॉ जे एन पांडेय से जानें मकर राशि का हेल्थ राशिफल 2025…

Fri, 20 Dec 2024 12:39 PMArti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेय
share
मकर हेल्थ राशिफल 2025 : साल 2025 में मकर राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी? पढ़ें वार्षिक राशिफल

ओवर ऑल आउटलुक 2025

साल 2025 में मकर राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में बैलेंस और रोगों से लड़ने में सामर्थ्य बनना होगा। कुछ चुनौतियां आपके सहनशक्ति की परीक्षा ले सकती हैं। अनुशासन में रहने से समस्याओं को हैंडल करने में मदद मिलेगी। साल 2025 में शनिदेव तीसरे और चौथे घर को प्रभावित कर रहे हैं। साल की शुरुआती महीनों में आंख और मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरुरत होगी। वहीं,एक्टिव लाइफस्टाइल से बाद के महीनों में फायदा होगा। पांचवे और छठे घर में गुरु ग्रह की स्थिति वरदान साबित होगी। आपको ऊर्जावान और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

हेल्थ राशिफल(जनवरी-मार्च 2025)

पहले क्वार्टर में शनि ग्रह दूसरे घर में उपस्थित रहेंगे, जो आंखों पर जोर या फैमिली स्ट्रेस का संकेत देते हैं। जिससे इमोशनल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। रेगुलर चेकअप कराएं। कंफर्ट फूड का अधिक सेवन न करें। इससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है। इस दौरान योग व मेडिटेशन से मानसिक संतुलन बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ हेल्थ राशिफल 2025 : साल 2025 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कैसे रहेगा?

हेल्थ राशिफल(अप्रैल-जून 2025)

गुरु ग्रह छठे घर में प्रवेश कर रहे हैं,। इस अवधि में काम और चल रहे हेल्थ इश्यूज के कारण स्ट्रेस हो सकता है। हालांकि, यह हेल्दी हैबिट्स अपनाने का भी ऑफर देता है। न्यूट्रीशियस डाइट पर फोकस करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होगी। यह स्वास्थ्य को लेकर चली समस्याओं पर ध्यान देने का समय है। इस फेज में आपको असरदार उपाय मिल सकता है।

हेल्थ राशिफल(जुलाई- सितंबर 2025)

इस दौरार शनि ग्रह तीसरे घर में हैं। इससे आपका एनर्जी लेवल इंप्रूव होगा, लेकिन खासतौर से छोटी-मोटी चोट कंधे या भुजाओं पर लग सकती है। आपको फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल होने का मन कर सकता है। यह मानसिक रोगों से लड़ने का सामर्थ्य बनाने का उत्तम समय है। इससे आपको स्पष्टता मिलेगी और आप एकाग्र रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य के मामले में साल 2025 मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

हेल्थ राशिफल(अक्टूबर-दिसंबर 2025)

साल 2025 के आखिरी महीनों में स्वास्थ्य के मामले में संतुलन बनाए रखना होगा। गुरु ग्रह आपके छठे घर को प्रभावित कर रहे हैं। इससे आपको पास्ट के रोगों और समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। एनर्जी लेवल मेंटेन रखने में पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इमोशनल हेल्थ पर ध्यान दें। लाइफ को एंजॉय करें।

2025 के लिए मंत्र

बैलेंस को प्राथमिकता दें। अनुशासन में रहकर खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य को हासिल करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!