cancer yearly horoscope kark rashi ka rashifal 2025 future predictions कर्क राशिफल 2025 : नए साल में ये 3 माह कर्क राशि के लिए रहेंगे शुभ, गुरु, शनि की चाल का पड़ेगा प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कर्क राशिफल 2025 : नए साल में ये 3 माह कर्क राशि के लिए रहेंगे शुभ, गुरु, शनि की चाल का पड़ेगा प्रभाव

  • कर्क राशि वालों के लिए 2025 परिवर्तनों से भरा रहेगा। गुरु और शनि की चाल बदलने से पर्सनल ग्रोथ के अवसर सामने आएंगे। आध्यात्मिक जीवन और फाइनेंस में भी ग्रोथ होगी। हालांकि कुछ महीने चुनौतियां लेकर आ सकते हैं।

Wed, 11 Dec 2024 12:02 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share
कर्क राशिफल 2025 : नए साल में ये 3 माह कर्क राशि के लिए रहेंगे शुभ, गुरु, शनि की चाल का पड़ेगा प्रभाव

Cancer Yearly Horoscope Kark Rashifal 2025 : कर्क राशि वालों के लिए 2025 परिवर्तनों से भरा रहेगा। गुरु और शनि की चाल बदलने से पर्सनल ग्रोथ के अवसर सामने आएंगे। आध्यात्मिक जीवन और फाइनेंस में भी ग्रोथ होगी। हालांकि कुछ महीने चुनौतियां लेकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य और करियर में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बाकी साल 2025 आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

लव राशिफल- रिलेशनशिप में मिले-जुले अनुभव होंगे। शनि का 8वें घर में रहना इमोशनल कर सकता है या रिलेशनशिप में कुछ गलतफहमियां ला सकता है। हालांकि मई के बाद जैसे ही गुरु 12वें घर में प्रवेश करेंगे और आपको पार्टनर के साथ नए सुखद अनुभव होंगे। आप अपने पार्टनर से कनेक्ट कर पाएंगे। प्रेमी के साथ आप आध्यात्मिक अनुभव शेयर करेंगे।

करियर और आर्थिक राशिफल- शनि के 8वें भाव में होने से करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2025 के शुरुआती माह में फाइनेंस की समस्या हो सकती है। प्रोफेशनल ग्रोथ में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि गुरु के 12वें भाव में जानें से नए अवसर मिलेंगे। साल के अंत में निवेश का फायदा मिलेगा। नए क्रिएटिव प्रोजक्ट्स भी मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल- इस साल आपको स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरुरत है। शनि के 8वें भाव में बैठने से आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। साल के शुरुआती 6 महीने में तनाव और थकान की समस्या अधिक रहेगी। मई के बाद जैसे ही गुरु 12 वें भाव में प्रवेश करेंगे आपका स्वास्थ्य अच्छा होता जाएगा। रेगुलर चेकअप करवाते रहें। तनाव को कम करने के लिए प्रयासरत रहें।

साल 2025 के सबसे अच्छे माह- कर्क राशि वालों के लिए जुलाई, अगस्त, नवंबर शुभ रह सकते हैं। करियर में ग्रोथ के अवसर मिलेंगे और नए कनेक्शन बनेंगे। आपके जीवन में ये माह स्थिरता लाएंगे। आशावादी बने रहेंगे।

साल 2025 के ये माह शुभ नहीं कहे जा सकते - शनि की वजह से मार्च, अप्रैल और अक्तूबर आपके लिए शुभ नहीं कहे जा सकते हैं। कार्यों में देरी हो सकती है। इस समय में आपको धैर्य रखना होगा।

2025 में इन बातों का रखें ध्यान- आपको 2025 में शांत होकर, फोक्स के साथ कार्य करना होगा। आपको विश्वास रखना होगा। यह साल आपको सफलता जरूर दिलाएगा। आपकी ताकत है बदलावों के लिए तैयार रहना।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!