Budh Gochar Meen Rashi Mein Mercury Transit In Pisces Horoscope Rashifal बुध ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

  • 27 फरवरी, 2025 को बुध देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है।

Thu, 27 Feb 2025 04:04 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

27 फरवरी, 2025 को बुध देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, बुध के मीन राशि में प्रवेश से किन राशियों को हो रहा है लाभ ही लाभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर और व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि- बुध का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शानदार रहने वाला है। पैसों की कमी नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर तरक्की या प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

तुला राशि- बुध का गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। सितंबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए किसी वरदान के समान साबित होगा। कामों में सफलता हासिल होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!