Budh Astha in Vrischik Rashi 2025: Horoscope Rashifal, Effects and Lucky Zodiac Signs बुध के वृश्चिक राशि में अस्त होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-संपदा में होगी वृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध के वृश्चिक राशि में अस्त होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ज्ञान, समझ और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। 15 नवंबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। 

Fri, 7 Nov 2025 04:23 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध के वृश्चिक राशि में अस्त होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ज्ञान, समझ और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। अगर किसी की कुंडली में बुध मजबूत हो, तो वो अच्छा वक्ता बन जाता है और फैसले लेने की क्षमता भी बढ़ जाती है। बुध के मजबूत होने पर पढ़ाई, व्यापार, लेखन और बातचीत से जुड़े कामों में शुभ फल की प्राप्ति होती है। 15 नवंबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, बुध के अस्त होने से किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि- बुध के अस्त होने से वृषभ राशि वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। लंबे समय से जो काम अटक गए थे, उनमें अब आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। किसी पुराने मामले या गलतफहमी में सुधार आएगा और रिश्तों में मधुरता लौटेगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। छोटी डील या पुराने ग्राहकों से फायदा मिल सकता है। धन का आगमन भी संभव है। अगर किसी बात को लेकर मन में तनाव था, तो अब वह कम होगा। सेहत के मामले में सुधार रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध हैं, इसलिए इनके अस्त होने का असर सीधे आपके मन और सोच पर पड़ता है। शुरुआती कुछ दिन थोड़े उलझन भरे रह सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे चीजें स्पष्ट होती जाएंगी। जो काम पहले अटके थे अब उनमें नई दिशा दिखेगी। काम या करियर में कोई नई शुरुआत संभव है। खासकर जो लोग मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन या ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर अब आप ज्यादा समझदारी से फैसले ले पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 8 नवंबर का विस्तृत राशिफल

कन्या राशि- कन्या राशि पर भी बुध ग्रह का सीधा प्रभाव होता है, इसलिए बुध अस्त का असर इन लोगों पर थोड़ा ज्यादा महसूस होगा, लेकिन यह बुरा नहीं होगा। यह समय आपको आत्मचिंतन करने और खुद को बेहतर समझने का मौका देगा। कामकाज में सुधार आएगा और जो लोग नई दिशा ढूंढ रहे हैं उन्हें अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम में अब प्रगति होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी को नोटिस किया जाएगा। छोटी यात्राएं या नए कॉन्टैक्ट भी फायदेमंद रहेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए बुध का अस्त कई तरह की राहत लेकर आ सकता है। जो लोग किसी विवाद, कानूनी मसले या उलझे हुए रिश्ते में फंसे थे, अब उन्हें रास्ता दिखने लगेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी राय सुनेंगे। किसी पुराने दोस्त या संपर्क से भी लाभ मिलने के योग हैं। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। घर-परिवार में माहौल शांत रहेगा। बस किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

मीन राशि- मीन राशि के लिए बुध का अस्त होना शुभ रहेगा। मानसिक रूप से जो दबाव या बेचैनी महसूस हो रही थी, वह धीरे-धीरे खत्म होगी। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास लौटेगा। विद्यार्थियों और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय एकाग्रता बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में भी सुधार होगा। जो गलतफहमियां या दूरी थी, वो कम हो सकती हैं। अपने विचार साफ रखें और मन में सकारात्मकता बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!