मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 से लेकर 11 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Weekly Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक का समय…

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते की शुरुआत मेष राशि वालों को लिए चीजों को ध्यान से समझते हुए होगी। आप एक्शन लेना चाहेंगे लेकिन आसपास की परिस्थिति शायद साथ ना दें। हो सकता है कि बातचीत में भी आपको क्लैरिटी ना महसूस हो। आपकी सोच बदलने लगेगी। हालांकि हफ्ते के आखिरी में आपकी एनर्जी बदलती हुई नजर आएगी। ऐसे भी कई मौके आएंगे जब आप इंतजार करना पसंद नहीं करेंगे। क्लैरिटी आपको धीरे-धीरे मिलेगी। कुल मिलाकर हफ्ता धैर्य रखने वाला है।
आगे पढ़ें, मेष राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
आपके लिए इमोशनल तौर पर हफ्ते की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। कुछ अधूरापन सा महसूस हो सकता है। अगर इन दिनों आप किसी से बात कर रहे हैं तो आपको ऐसा लग सकता है कि सामने वाले की बात आप पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं। ऐसा लग सकता है कि सामने वाला झूठ बोल रहा है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। बस बातें सारी खुलकर सामने नहीं आएंगी। इस समय धैर्य रखें। क्लैरिटी पाने के लिए जबरदस्ती ना करें। चीजों को समय पर अपने आप ही सुलझने दें। जैसे-जैसे हफ्ता आगे की ओर बढ़ेगा आपको समझ आएगा कि अभी तक आप क्या चीजें सह रहे थे। हफ्ते के आखिरी में आपको काफी क्लैरिटी मिल जाएगी।
अगर मन में किसी भी तरह की हिचकिचाहट होगी तो भी कम हो जाएगी। आपके बात करने के अंदाज से ही तय होगा कि रिश्ता आगे बढ़ पाएगा या नहीं। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें हफ्ते की शुरुआत में किसी की याद आ सकती है। हालांकि ये फीलिंग्स ज्यादा देर नहीं टिकने वाली है। वीकेंड तक आपका फोकस आप ही वापस आने वााल है।
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल
इस हफ्ते काम की शुरुआत करने में दिक्कत हो सकती है। आप आगे तो बढ़ना चाहेंगे लेकिन बाकी लोग आपकी स्पीड नहीं पकड़ पाएंगे। हो सकता है कि कुछ मामलों में आपको इंतजार भी करना पड़े। जल्दबाजी ना करें। धैर्य रखें और सोचें कि आखिर दिक्कत कहां आ रही है? हफ्ते के बीच स्थिति बेहतर होगी। हो सकता है कि काम स्पीड ज्यादा तेज ना हो लेकिन सब आगे बढ़ता जाएगा। हफ्ते के अंत तक चीजें सही हो जाएंगे। आप कई मामलों में खुद पहल करते दिखेंगे। आप काम को आगे बढ़ा सकते हैं। बस आपको इस हफ्ते इस बात का ध्यान रखना होगा ति छोटी-छोटी बातें नजरअंदाज ना की जाएं।
मेष साप्ताहिक मनी राशिफल
इस हफ्ते मेष राशि वालों को पैसों के मामले में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। इस हफ्ते आप विचार करेंगे कि कहां पर खर्च करना सही होगा और कहां पर नहीं। समय ज्यादा मुश्किल भरा नहीं होगा लेकिन आप प्रैक्टिकल अप्रोच रखेंगे। हफ्ते की शुरुआत में पैसों से जुड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। मूड के हिसाब से फैसले लेने से बचें। हफ्ता खत्म होते-होते आपका भरोसा अपने फैसलों को लेकर बढ़ने वाला है। इस हफ्ते सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए सही होगा।
मेष साप्ताहिक हेल्थ राशिफल
इस हफ्ते आपकी एनर्जी हर समय एक जैसी नहीं रहने वाली है। हफ्ते की शुरुआत में दिमाग आपका एक्टिव रहने वाला है। हालांकि बॉडी आपका साथ नहीं देगी। मन उतना शांत नहीं पर पाएगा। चीजें थोड़ी मुश्किल लग सकती है। वहीं आपको ऐसा लगेगा कि आपको रेस्ट की जरूरत है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको खुद पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना है। जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे एनर्जी वापस आने लगेगी। रूटीन में एक्सरसाइज और योगाभ्यास को शामिल करें। हर चीज में अति करने से बचें। धीरे-धीरे ग्रोथ होती रहेगी तो चीजें बैलेंस्ड रहेंगी।




साइन इन