Amalaki Ekadashi Kab hai Amalaki Ekadashi 2026 Date and time and ekadashi ka muhurat कब है आमलकी एकादशी, अभी से जानें डेट और एकादशी का मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कब है आमलकी एकादशी, अभी से जानें डेट और एकादशी का मुहूर्त

Amalaki Ekadashi Kab hai Amalaki Ekadashi 2026 Date: आमलकी एकादशी का व्रत विष्णु भगवान को समर्पित है। आमलकी एकादशी के दिन विधि विधान के साथ पूजा-पाठ व व्रत-उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Wed, 18 Feb 2026 01:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कब है आमलकी एकादशी, अभी से जानें डेट और एकादशी का मुहूर्त

Amalaki Ekadashi Kab hai Amalaki Ekadashi 2026, आमलकी एकादशी: हर साल में एक बार आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। आमलकी एकादशी का व्रत विष्णु भगवान को समर्पित है। आमलकी एकादशी के दिन विधि विधान के साथ पूजा-पाठ व व्रत-उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल की आमलकी एकादशी फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आमलकी एकादशी किस दिन पड़ रही है, मुहूर्त और पूजा विधि-

कब है आमलकी एकादशी, अभी से जानें डेट, एकादशी का मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी शुक्रवार, के दिन मनाई जाएगी। उदया तिथि में 27 फरवरी 2026 के दिन आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

एकादशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 26, 2026 को 08:03 पी एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त - फरवरी 27, 2026 को 06:02 पी एम बजे

28 फरवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:35 ए एम से 09:46 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 04:13 पी एम

आमलकी एकादशी पूजा-विधि

1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें

3. प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

3. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

4. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

5. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत संकल्प करें

6. आमलकी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें

7. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें

8. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें

9. प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

10. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

आमलकी एकादशी नियम

आमलकी एकादशी के दिन चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है इस दिन जो व्यक्ति चावल का सेवन करता है, रेंगने वाले जीव की योनि में उसका जन्म होता है। वहीं, इस दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से बचें। आमलकी एकादशी के दिन चाहे आपने व्रत रखा हो या न रखा हो, इस दिन मास-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

आमलकी एकादशी उपाय: आमलकी एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!