Akshaya tritiya gold purchase muhurat 2025 auspicious time to buy gold on Akshaya Tritiya 2025 Akshaya Tritiya Muhurat: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का ये है शुभ मुहूर्त, देखें चौघड़िया मुहूर्त भी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Akshaya Tritiya Muhurat: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का ये है शुभ मुहूर्त, देखें चौघड़िया मुहूर्त भी

  • Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें इस साल अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का शुभ समय क्या है-

Tue, 22 April 2025 04:12 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Akshaya Tritiya Muhurat: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का ये है शुभ मुहूर्त, देखें चौघड़िया मुहूर्त भी

Akshaya tritiya 2025 gold buying time: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का खास महत्व है। यह दिन अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय शब्द का अर्थ कभी कम न होने वाला होता है। इस दिन कोई भी दान-पुण्य, यज्ञ, जप व तर्पण करने का लाभ कभी कम नहीं होता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोने को खरीदने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय दिवस होने के कारण मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने का कभी क्षय नहीं होता है, बल्कि हमेशा वृद्धि होती है। जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को सोने की खरीदारी का शुभ समय सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। खरीदारी की कुल अवधि 08 घंटे 30 मिनट की है।

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहू्र्त- अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ प्रातः चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपह 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) सुबह 05 बजक 41 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा।

अक्षय तृतीया पर बन रहे ये शुभ चौघड़िया मुहू्र्त-

लाभ - उन्नति: 05:41 ए एम से 07:21 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम: 07:21 ए एम से 09:00 ए एम

शुभ - उत्तम: 10:39 ए एम से 12:18 पी एम

लाभ - उन्नति: 05:16 पी एम से 06:56 पी एम

शुभ - उत्तम: 08:16 पी एम से 09:37 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर राशिनुसार करें दान व खरीदारी, बढ़ेगा धन-धान्य

अक्षय तृतीया का महत्व- अक्षय तृतीया का दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग का आरंभ अक्षय तृतीया के दिन हुआ था।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!