Akshaya Tritiya 2025 rare coincidence of Wednesday and Rohini Nakshatra know gold buy muhurat 17 साल बाद अक्षय तृतीया पर बुधवार व रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग, जानें सोना खरीदने का शुभ समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 साल बाद अक्षय तृतीया पर बुधवार व रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग, जानें सोना खरीदने का शुभ समय

Akshaya tritiya sona kharidne ka muhurat: अक्षय तृतीया पर सालों बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-

Mon, 28 April 2025 01:08 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
17 साल बाद अक्षय तृतीया पर बुधवार व रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग, जानें सोना खरीदने का शुभ समय

Akshaya tritiya 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। तृतीया 29 अप्रैल को शाम 5:32 बजे से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन जोशी के अनुसार, सूर्योदय व्यापिनी तिथि होने से 30 अप्रैल को तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

इस बार 17 वर्षों बाद बुधवार व रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बना है। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इससे पहले 7 मई 2008 में अक्षय तृतीया के दिन बुधवार और रोहिणी नक्षत्र था। अब ऐसा महासंयोग फिर 27 वर्षों बाद 2052 में बनेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन जोशी ने बताया कि पारिजात, गजकेसरी, केदार, काहल, हर्ष, उभयचरी, वाशी सहित 10 महायोगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग और शोभन योग के साथ रियल एस्टेट, व्यापार, निवेश और नई शुरुआत अत्यधिक लाभकारी रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, सुख-समृद्धि घर आने की है मान्यता

ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर माता मातंगी की पूजा विशेष फलदायी रहेगा, जो संगीतकारों, लेखकों व कलाकारों को सफलता का आशीर्वाद देती हैं।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय- मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदे गए सोने का कभी क्षरण नहीं होता बल्कि वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 08 घंटे 30 मिनट की है।

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त- पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश करने का क्या है शुभ मुहूर्त?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!