Aaj Ka Vichar quote of the day acharya chanakya ki 10 important thoughts Quote of the day: इन लोगों से नहीं करनी चाहिए गहरी दोस्ती, नोट कर लें आचार्य चाणक्य के 10 अहम बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Quote of the day: इन लोगों से नहीं करनी चाहिए गहरी दोस्ती, नोट कर लें आचार्य चाणक्य के 10 अहम बातें

Quote of the day: अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का सही तरीके से पालन कर ले, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। ऐसे ही रिश्तों को लेकर आचार्य चाणक्य ने कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि किन लोगों से गहरी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

Fri, 6 March 2026 08:31 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Quote of the day: इन लोगों से नहीं करनी चाहिए गहरी दोस्ती, नोट कर लें आचार्य चाणक्य के 10 अहम बातें

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रांसगिक हैं। कहते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का सही तरीके से पालन कर ले, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने ने अपनी नीतियों के जरिए बड़ी से बड़ी बातें बताई हैं। ऐसे ही रिश्तों को लेकर आचार्य चाणक्य ने कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि किन लोगों से गहरी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। नीचे आचार्य चाणक्य की 10 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो हम कई समस्याओं से बच सकते हैं।

आचार्य चाणक्य के 10 विचार
1. आचार्य चाणक्य का मानना है कि कभी भी न तो अपने से बहुत ऊंचे स्तर के लोगों से और न ही बहुत नीचे स्तर के लोगों से गहरी दोस्ती करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी दोस्ती अक्सर संतुलन और सच्ची खुशी नहीं दे पाती।

सच्चा साथाी कौन
2. आचार्य चाणक्य का एक श्लोक है- आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रुसण्कटे। राजद्वारे श्मशाने च यात्तिष्ठति स बान्धवः ॥ इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब कोई बीमार होने पर, असमय शत्रु से घिर जाने पर, राजकार्य में सहायक रूप में तथा मृत्यु पर श्मशान भूमि में ले जाने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र और बन्धु है। यानी जो आपका हर परिस्थिति में साथ दे, वही आपका सच्चा दोस्त है।

3. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शिक्षा मनुष्य की सबसे सच्ची साथी होती है। धन-दौलत खो सकती है, लेकिन ज्ञान हमेशा सम्मान दिलाता है और जीवन का रास्ता दिखाता है।

4. जो लोग हमारी पीठ पीछे काम बिगाड़ते हैं और सामने मीठा बोलते हैं, उनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग ठीक वैसे हैं जैसे किसी घड़े के अंदर विष हैं और ऊपर से केवल दूध भरा है।

सुखी कैसे रहें ?
5. जो व्यक्ति अपनी चीजों को छोड़कर दूसरों की चीजों के पीछे भागता है, उसकी अपनी चीजें नष्ट हो जाती हैं। सुखी रहना चाहते हैं, तो अपनी चीजों में ही संतुष्ट रहें।

6. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मदद और मुस्कान वो इत्र है, जिसे जितना दूसरों पर छिड़केंगे हमारा जीवन उतना ही महकेगा।

सुखी जीवन से जुड़ी बातें
7. आचार्य चाणक्य के मुताबिक सुखी जीवन के लिए तीन बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं- पहली संतोष, दूसरा स्वास्थ और तीसरा भरोसा। संतुष्टि सुख का पर्याय है। अच्छा स्वास्थ मानव जीवन की पूंजी है। वहीं, भरोसा और आत्मविश्वास एक ऐसा गुण है, जिसकी मदद से बड़े-बड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाणक्य नीति: इंसान का ये अवगुण विद्या से कर देता है दूर, बढ़ जाती है तंगहाली
ये भी पढ़ें:इस तरह के लोग जल्दी हो जाते हैं बर्बाद, चाणक्य की ये बातें आज भी हैं प्रासंगिक
ये भी पढ़ें:चाणक्य नीति: जीवनभर इन लोगों से बनाकर रखें दूरी, गलती से भी ना करें भरोसा

कर्मों से तय होती है महानता
8. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से तय होती है। सही कर्म ही किसी को ऊंचाई तक पहुंचाते हैं।

9. मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें भी उतनी ही बेकार होती हैं, जितना किसी अंधे के लिए आईना। क्योंकि समझ के बिना ज्ञान का कोई अर्थ नहीं होता है।

10. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गलत दिशा में बढ़ रही भीड़ का हिस्सा बनने से बेहतर है सही दिशा में अकेले चलें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!