Aaj Ka Rashifal horoscope today 3 October 2025 future predictions aries to pisces Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 3 October 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 3 अक्टूबर को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 3 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Fri, 3 Oct 2025 05:14 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 3 October 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी के साथ भरपूर अच्छा वक्त गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। थोड़ा स्वास्थ्य पर फिर भी ध्यान देना पड़ेगा। कोई बॅाडी के अंदर रिएक्शन न हो। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृ्श्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- परिस्थितियां अनुकूल हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्चा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मीन राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 3 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!