Aaj Ka Rashifal Horoscope today 13 May 2026 lucky zodiac future predictions and bhavishyafal Aaj Ka Rashifal 13 मई 2026:शनि-चंद्र का विषयोग, मंगल-सूर्य की युति, ग्रहों की चाल से किन राशियों को लाभ, किन्हें नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 13 मई 2026:शनि-चंद्र का विषयोग, मंगल-सूर्य की युति, ग्रहों की चाल से किन राशियों को लाभ, किन्हें नुकसान

Horoscope 13 May 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 13 मई को बुधवारहै। आइए जानते हैं, 13 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से से जानें

Wed, 13 May 2026 05:56 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Rashifal 13 मई 2026:शनि-चंद्र का विषयोग, मंगल-सूर्य की युति, ग्रहों की चाल से किन राशियों को लाभ, किन्हें नुकसान

यह राशिफल 13 मई 2026 का है। सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जान लेते हैं। सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं। यहाँ सूर्य और मंगल का जो साथ है, सबसे पहले तो मंगल का स्वगृही न होना बहुत अच्छा है। वह शनि के प्रकोप से बाहर आ गए हैं, लेकिन यहां सूर्य के साथ होने की वजह से दाहक तत्व में बढ़ोतरी हो गई है। यह एग्रेशन, कुछ बड़े फैसले, वॉर (युद्ध) की स्थिति इत्यादि की संभावना थोड़ी बढ़ रही है। यह चार दिन का है, इसके बाद थोड़ा सा सुधार की तरफ चीज़ें जा सकती हैं। लेकिन अगर कुछ प्रारंभ हो गया, तो वह फिर गड़बड़ हो चुका है। तो, मेष राशि में सूर्य, बुध और मंगल; शुक्र की स्थिति अच्छी है वृषभ राशि में; गुरु की स्थिति ठीक-ठाक है मिथुन राशि में; केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में। अब एक खराबी यहाँ है कि शनि और चंद्रमा का विषयोग बना हुआ है और चंद्रमा शनि के नक्षत्र में यहाँ पर बैठे हैं, उत्तरा भाद्रपद में। यह दो-तीन दिन का जो समय है ना, यह जनमानस पर भारी पड़ सकता है। यह स्थिति है, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है। पार्टनरशिप में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं और बिना किसी ठोस कारण के मन चिंतित रह सकता है। आपके मन में संदिग्ध विचार आ सकते हैं। खर्चों में अधिकता बनी रहेगी। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति काफी हद तक ठीक रहेगी और व्यापार भी लगभग सामान्य रहेगा। आज आपके लिए नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी तंत्र से किसी भी तरह के वाद-विवाद या पंगेबाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक दूरियां संभव हैं। आय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम और संतान के साथ संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, हालांकि व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन लगभग ठीक रहेगा। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को फिलहाल किसी भी नए व्यापार की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। बच्चों और प्रेम संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है और राजनीतिक गलियारों में आपका प्रभाव थोड़ा मध्यम रहेगा। कुल मिलाकर समय मिला-जुला और मध्यम कहा जा सकता है।

कर्क राशि

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अपमानित होने का भय रह सकता है, अतः सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो अभी यात्रा करने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार में भी अच्छे लाभ के संकेत हैं। उपाय के तौर पर अपने पास लाल वस्तु रखें।

सिंह राशि

परिस्थितियां अभी आपके प्रतिकूल हैं, जिसके कारण चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर समय पार करें। स्वास्थ्य भी प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है और व्यापार भी सामान्य रहेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कोई नकारात्मक ऊर्जा आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है। नौकरी-चाकरी में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। यदि प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होती है, तो विवादों से बचने की कोशिश करें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

तुला राशि

आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन जीवन में थोड़ी डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी बड़े विवाद या कोर्ट-कचहरी की स्थिति न बने, इसका पूरा ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी में भी कुछ नीरसता दिख रही है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ फलदायी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 13 मई 2026:आज तुला राशि वालों को प्यार में गैप दिखेगा

वृश्चिक राशि

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 13 मई 2026:कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का आज का दिन?

आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। अपने पास लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि

आपके लिए गृह-कलह के बड़े संकेत हैं। घरेलू कलह बाहर तक जा सकती है, इसलिए बहुत सावधान रहें। अपने और अपनी माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी अभी के लिए रोक देना ही बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि

आपको नाक, कान या गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। इस समय बहुत अधिक पराक्रमी बनना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने और अपने करीबियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यावसायिक स्थिति को सामान्य बनाकर चलें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

धन हानि के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए निवेश करने से बिल्कुल बचें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है और आप मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति को ठीक कहा जा सकता है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 13 मई: मेष राशि आज आखिरी कदम उठाने से पहले रुकें, पढ़ें आज का राशिफल

मीन राशि

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 13 मई 2026:कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का आज का दिन?

आपके लिए यह समय थोड़ा घबराहट और बेचैनी भरा हो सकता है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और आंतरिक या बाहरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और संतान समेत अन्य सभी स्थितियां मध्यम रहेंगी। यह कोई बड़ी परेशानी नहीं, बल्कि एक 'डिस्टर्बिंग' समय है, इसलिए बहुत बचकर पार करें। शनि देव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!