Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Lucky Rashiyan Zodiacs Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

Horoscope 6 April 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 6 अप्रैल को सोमवार है। आइए जानते हैं, 6 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Mon, 6 April 2026 05:38 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 6 April 2026: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के होकर चल रहे हैं। नक्षत्र शनि का और राशि मंगल का, एक कंट्राडिक्ट्री स्थिति बनी रहती है। बुध और राहु कुंभ राशि में, सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

आगे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। आपको चोट-चपेट लग सकती है और आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियाँ फिलहाल आपके प्रतिकूल हैं, इसलिए हर कदम बहुत सावधानी से उठाएं। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी नहीं दिख रही है क्योंकि लग्नेश मंगल द्वादश भाव में हैं और चंद्रमा अष्टम भाव में स्थित हैं। इसके अलावा, मंगल का शनि और सूर्य के साथ संयोग एक खराब स्थिति बना रहा है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। उपाय के तौर पर अपने पास लाल वस्तु रखें और बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी (राशिश) द्वादश भाव में होने के कारण आप शारीरिक कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा क्योंकि चंद्रमा सप्तम भाव में विराजमान हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, लेकिन इस दौरान आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि बुद्ध, राहु के साथ चल रहे हैं, जिससे कोई नकारात्मकता बढ़ सकती है। संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण और नौकरी-चाकरी के लिहाज़ से यह समय अच्छा साबित होगा। आपके जीवन में रंगीनी बनी रहेगी, बस खुद पर नियंत्रण रखें। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की स्थिति कुल मिलाकर सही कही जाएगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है और आप किसी अज्ञात भय या भ्रम (डिल्यूजन) की स्थिति में रह सकते हैं। इसके बावजूद, शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी बेहतर रहेगा। हालांकि यह थोड़ा डिस्टर्बिंग समय हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छा दौर है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए मंगलकारी होगा।

कर्क राशि- अपनी भावनाओं पर काबू रखिएगा। प्रेम संबंधों में कहासुनी के प्रबल संकेत हैं। बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम न लें, यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए इसे सावधानी से पार करें। उपाय के तौर पर लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि- गृह-क्लेश के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन और सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- कार्यक्षेत्र या नौकरी में चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, फिर भी रिश्तों में दरार से बचने की कोशिश करें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय मेहनत और पराक्रम का है, जिससे आप उन्नति करेंगे। उपाय के लिए हरी वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। हार्मोन से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्तर पर सब अच्छा चल रहा है। शनिदेव की आराधना शुभ फल देगी।

वृश्चिक राशि- आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और हर स्थिति में शुभता बनी रहेगी। यद्यपि स्वास्थ्य का पक्ष फिलहाल बहुत मज़बूत नहीं है क्योंकि मंगल और शनि की युति बनी हुई है, फिर भी लग्न में चंद्रमा होने के कारण आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है और व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

धनु राशि- आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है और अज्ञात भय आपको सता सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक-ठाक है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष कुछ खास नहीं चल रहा है। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता या नीरसता महसूस हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। वर्तमान में आप किसी ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं, हालांकि आपका व्यापार धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ता रहेगा। उपाय के तौर पर अपने पास कोई लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 6 अप्रैल 2026 : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मकर राशि- आपके लिए आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है और व्यापार भी सुचारु रूप से चलता रहेगा। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर वालों को काम में जल्दबाजी पड़ेगी भारी, धन से जुड़े फैसलों में रखें ध्यान

कुंभ राशि- आपकी स्थिति पहले से बेहतर कही जा सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, पर सुधार की ओर है। प्रेम संबंधों में काफी नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की अति से बचना ही बेहतर होगा। संतान के साथ भी आपका जुड़ाव बढ़ रहा है, हालांकि कुछ कारणों से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है; कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय की संभावना है और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा।

मीन राशि- आपके लिए परिस्थितियां अब थोड़ी अनुकूल होने लगी हैं। आपकी राशि में सूर्य, मंगल और शनि का गोचर है, जो बहुत अच्छी स्थिति तो नहीं बना रहे, लेकिन चंद्रमा का नौवें भाव में होना स्थिति को काफी बेहतर कर रहा है। प्रेम और संतान पक्ष में काफी सुधार हुआ है और व्यापार भी लगभग ठीक चल रहा है। अपने पास लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 6 अप्रैल 2026: कन्या राशि का आज का दिन कैसा रहेगा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रखना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!