Aaj Ka Rashifal 5 May 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 5 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 5 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 5 May 2025 05:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 5 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- सूर्य मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में। चंद्रमा सायं काल तक सिंह राशि के हो जाएंगे। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि, और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

5 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- थोड़ा सा मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। थोड़ा लो फील करेंगे। भावुक करेंगे। आपस में तू तू मैं मैं की स्थिति रहेगी। बच्चों को लेकर के, अगर प्रेम में हैं तो प्रेम को लेकर के, विद्यार्थी गण लिखने पढ़ने को लेकर के, थोड़ा सा उलझन में पड़े रहेंगे। स्वास्थ्य भी करीब करीब सही है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 5-11 मई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 5 मई का दिन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि- व्यवसाय की स्थिति सुदृढ़ होगी। किया गया पराक्रम सफलता की तरफ ले जाएगा, खासकर व्यावसायिक सफलता। अपनों का साथ होगा। भाई, बहन, दोस्त, मित्र सबका साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। शुभ संकेत है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सायं काल तक चिंतित रहेंगे। इसके बाद चिंता का बादल खत्म हो जाएगा, छठ जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। कुछ बिलकुल जिसका कोई मतलब नहीं है, उन सब बातों को लेकर के मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनेगी। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां अनुकूल होने की तरफ जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान फिर भी मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि 138 दिनों के लिए होंगे वक्री, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मकर राशि- बहुत बचकर पार करें। थोड़ा सा खराब समय। रिस्क लेने वाला समय नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को सायं काल से पहले निपटा लें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ बहुत आनंददायक समय गुजारेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!