Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Lucky Rashiyan Zodiacs Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

Horoscope 4 May 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 4 मई को सोमवार है। आइए जानते हैं, 4 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Mon, 4 May 2026 05:46 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 4 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, और चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के होकर चल रहे हैं। मंगल के घर में और शनि के नक्षत्र में इनकी स्थिति अच्छी नहीं है, यह जनमानस के लिए खराब स्थिति कही जाएगी। राहु कुंभ राशि में हैं, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। और मंगल और शनि का गोचर ऑलरेडी बहुत खराब कहा जाता है।

राशिफल

मेष राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा, लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि: जीवनसाथी का बहुत सहयोग मिलेगा, साथ रहेगा, आनंदित रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा है, काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: गृह कलह के संकेत हैं। बहुत शांत चित्त होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? जानिए सही समय और उपाय

कन्या राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, यह पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि: धन का आगमन बढ़ेगा, लेकिन किसी भी तरीके से अभी निवेश करना या किसी का लेन-देन करना वर्जित रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन जुबान के कारण खराब हो सकता है, ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है, हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 7 माह इन 5 राशियों के लिए महत्वपूर्ण, सूर्य, मंगल, शनि देंगे शुभ फल

धनु राशि: मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, पूजा-पाठ में मन लगेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 4 मई 2026: कुंभ राशि के लिए आज क्या है ज्योतिष की सलाह?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!