Aaj Ka Rashifal 4 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 4 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 4 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 4 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 4 June 2025 05:36 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 4 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य और बुध वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

4 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन-

मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न बाधा के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक लें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा और सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 तक इन राशियों पर राहु की कृपा दृष्टि, क्या आपको होगा फायदा?
ये भी पढ़ें:7 जून को मंगल का डबल गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय लाभदायक

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करें।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा। इन्वेस्ट करने से अभी रुकें। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा

कन्या राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा व्यापार अच्छा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 4 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

धनु राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य बढ़िया। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। कार्य विघ्न बाधा से अलग हो जाएगा मतलब विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। थोड़ा सा मान-सम्मान पर ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखिए। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भोलेनाथ को जलाभिषेक करना अच्छा होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!